{"_id":"5a1ab35b4f1c1b9f678bdbd1","slug":"161511699291-rampur-bushahar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बजरंग दल में करेंगे 500 कार्यकर्ताओं को शामिल : देव कुमार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बजरंग दल में करेंगे 500 कार्यकर्ताओं को शामिल : देव कुमार
Updated Sun, 26 Nov 2017 06:13 PM IST
विज्ञापन
आनी में विश्व हिंदू परिषद 5 दिसंबर तक चलाएगी बजरंग दल भर्ती
- फोटो : अमर उजाला ब्यूराे
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
आनी(कुल्लू)।
विश्व हिंदू परिषद आनी प्रखंड की ओर से बजंरग दल भर्ती योजना कार्यक्रम चलाया जा रहा है। इसका रविवार से शुभारंभ किया गया। यह अभियान 5 दिसंबर तक पूरे आनी प्रखंड में चलाया जाएगा। भर्ती में 15 से 40 वर्ष तक के युवाओं को सदस्यता दी जाएगी, जो देश, स्नातन धर्म संस्कृति के प्रचार-प्रसार के लिए कार्य करेंगे।
आनी में आयोजित बैठक के दौरान विश्व हिंदू परिषद के प्रांत मंत्री देव कुमार नेगी ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि बजरंग दल पराक्रम के लिए जाना जाता है। दल ने 1996 में बाबा अमरनाथ यात्रा, 2005 में बूढ़ा अमरनाथ यात्राओं को आतंकी धमकियों के बाबजूद पुन: प्रारंभ कर पुन: स्थापित किया था। उन्होनें कहा श्रीराम जन्म भूमि पर बने अवैध बावरी ढांचे को लाखों पराक्रमी हिंदू नौजवानों ने 6 दिसंबर, 1992, विश्व की सबसे प्राचीन धरोहर श्रीराम सेतु को टूटने से बचाने के लिए बजरंग दल ने 2007 में पूरे देश में चक्का जाम कर केंद्र सरकार को झुकने पर बाध्य कर दिया था।
विज्ञापन
दल श्री राम सेतु को टूटने से बचाने में सफल हुआ था। विश्व हिंदू परिषद गोहत्या, लव जेहाद, धर्मांतरण, आतंकवाद और बहन-बेटियों के अपमान के विरुद्ध संघर्ष जारी रखेगा। रविवार को 110 युवाओं ने सदस्यता ग्रहण की। विश्व हिंदू परिषद आनी प्रखंड का 500 कार्यकर्ता जोड़ने का लक्ष्य है, जो 5 दिसंबर तक पूरा किया जाएगा।
विज्ञापन
इस मौके पर विश्व हिंदू परिषद से सुरेश महेता समेत विवेक ठाकुर, पवन, उत्तम, गेरू राम, राम सरण, राजू, बॉबी, गुलशन और अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।