फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   मुख्यमंत्री वीरभद्र के गृह क्षेत्र सराहन में सड़क बदहाल

मुख्यमंत्री वीरभद्र के गृह क्षेत्र सराहन में सड़क बदहाल

Mon, 30 Oct 2017 06:18 PM IST
Updated Mon, 30 Oct 2017 06:18 PM IST
विज्ञापन
प्रेस सम्मेलन..
विज्ञापन


विकास के कर रहे खोखले दावे : सूद
भविष्य में महिलाओं को 33 फीसदी टिकट दिलाए जाएंगे
अमर उजाला ब्यूरो
रामपुर बुशहर।
भाजपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रशिमाधर सूद ने कहा है कि मुख्यमंत्री वीरभद्र के गृह क्षेत्र सराहन में सड़क बदहाल है। विकास के खोखले दावे किए जा रहे हैं। हैरानी की बात है कि प्रमुख पर्यटक स्थल भीमाकाली मंदिर को जाने वाली सड़क पिछले कई माह से बंद है और सरकार ने सुध नहीं ली। उन्होंने कहा कि भाजपा सत्ता में आने के बाद सराहन सड़क को प्राथमिकता के आधार पर ठीक करवाएगी। उन्होंने कहा कि लोगों को रजवाड़ाशाही के खिलाफ खुलकर आगे आना पड़ेगा। तभी सही मायने में विकास हो पाएगा।
सूद से जब पूछा कि रामपुर क्षेत्र में भाजपा ने अभी तक महिला उम्मीदवार को कभी पार्टी टिकट नहीं दिया, क्या कारण है। उन्होंने कहा कि भविष्य में महिलाओं को टिकट देने की पैरवी की जाएगी। इसके अलावा भविष्य में महिलाओं को 33 फीसदी टिकट दिलाए जाएंगे। भाजपा की स्टार प्रचारक और राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रशिमाधर सूद ने सराहन में महिला मोर्चा की बैठक से लौटने के बाद यहां प्रेस सम्मेलन को संबोधित किया। कहा कि भाजपा सरकार हिमाचल में महिला सुरक्षा को प्राथमिकता देगी, ताकि महिलाओं में सुरक्षा की भावना पैदा हो। वर्तमान में कोटखाई गुड़िया हत्याकांड से प्रदेश में कानून व्यवस्था की पोल खोल दी है। साथ ही इससे देवभूमि हिमाचल शर्मसार हुई है। महिलाओं का कहना है कि सराहन स्कूल में प्लस टू स्कूल में विज्ञान के शिक्षक न होने के कारण छात्रों को स्कूल छोड़कर रामपुर या शिमला पढ़ने के लिए जाना पड़ा है। अस्पताल में डॉक्टरों की कमी है। इस दौरान प्रदेश कार्य समिति सदस्य शोभा डढवाल, जुब्बल-कोटखाई जिप सदस्य नीलम सराइक, सुषमा मखाइक, रामपुर नप सदस्य ऊषा चौहान और नीना शर्मा आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन


माता भीमाकाली मंदिर में नवाया शीश
रामपुर बुशहर।
ज्यूरी (रामपुर बुशहर)। राष्ट्रीय महिला भाजपा उपाध्यक्ष रशिमाधर सूद ने सराहान में सोमवार को कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। उन्होंने कार्यकर्ताओं को चुनावी टिप्स दिए। साथ ही क्षेत्री की विभिन्न समस्याओं पर चिंता जताई। उन्होंने सराहन में माता भीमाकाली मंदिर में शीश नवाया। इस दौरान उनके साथ शोभा, सुषमा, महिला मंडल रामपुर की अध्यक्ष अनु पौंड, रामपुर भाजपा मंडल उपाध्यक्ष विजय शर्मा, वरुण सूद, प्रोमिला मेहता, कांता बिमल, कृष्ण खिंगटा, मदन शर्मा, जगदीश और गोकुल मुसाफिर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed