{"_id":"67c1adf257f48ad1ef01dece","slug":"16-roads-of-rampur-closed-buses-stuck-at-15-places-15-routes-suspended-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1032-130645-2025-02-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: बारिश से एनएच-पांच पर जानलेवा बना सफर, जगह-जगह हो रहा भूस्खलन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: बारिश से एनएच-पांच पर जानलेवा बना सफर, जगह-जगह हो रहा भूस्खलन
विज्ञापन
सैंज सुनी सड़क ओगली के पास भूस्खलन से अवरूद्ध मार्ग को बहाल करने में जुटे बस की सवारियां। स्त
किंगल से पोवारी तक कई स्थानों पर भूस्खलन से बढ़ा खतरा
रामपुर की 16 सड़कें बंद, 15 स्थानों पर फंसी बसें, 15 रूट स्थगित, 12 पर आधे तक जा रहीं बसें
सुंगरी में बर्फबारी के कारण रोहड़ू का कटा संपर्क
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। बारिश-बर्फबारी के कारण शिमला जिले के नेशनल हाईवे-पांच पर सफर जानलेवा बन गया है। इस मार्ग पर जगह-जगह भूस्खलन हो रहा है। एनएच सहित रामपुर की ग्रामीण सड़कें बाधित होने से हजारों यात्रियों की परेशानी बढ़ गई हैं, वहीं कई ग्रामीण इलाकों में विद्युत आपूर्ति भी बाधित हो गई है। मौसम विभाग की चेतावनी के मुताबिक, बारिश और बर्फबारी का दौर शुक्रवार को तीसरे दिन भी जारी रहा। लगातार बरस रहे मौसम के कारण जगह-जगह भूस्खलन की घटनाएं पेश आ रही हैं। बर्फबारी और भूस्खलन के कारण रामपुर उपमंडल की 16 ग्रामीण सड़कें यातायात के लिए अवरुद्ध हो गई हैं। शुक्रवार को बारिश के कारण नेशनल हाईवे-पांच किंगल के पास, वजीर बावड़ी, ब्रौनी खड्ड, डैट ज्यूरी सहित कई स्थानों पर पहाड़ी से चट्टानें और भूस्खलन के कारण कई हादसे होने बचे। जगह-जगह सड़क पर भूस्खलन के कारण लोगों को परेशानी झेलनी पड़ी। रामपुर डिपो की 15 बसें विभिन्न रूटों पर फंस गई हैं। इनमें रामपुर की सरपारा, कुश्वा, किन्फी, लबाना सदाना, रोहड़ू सहित कुल्लू और आनी उपमंडल में कुल 15 बसें फंसी हुई हैं। बर्फबारी और बारिश के कारण 15 रूटों को स्थगित किया गया, जबकि 12 ग्रामीण रूटों पर आधे रास्ते तक ही बसों के भेजा गया। बर्फबारी के कारण रामपुर रोहड़ू सड़क सुंगरी में यातायात के लिए अवरुद्ध हो गई है। यदि आने वाले दिनों में मौसम का यूं ही रुख रहा तो लोगों की परेशानी और बढ़ने वाली है।
-परिवहन निगम रामपुर डिपो के अड्डा प्रभारी स्वरूप दिवान ने बताया कि बर्फबारी और बारिश के कारण 15 स्थानों पर निगम की बसें फंसी हुई है। 15 ग्रामीण रूटों को स्थगित करना पड़ा, जबकि 12 रूटों पर आधे तक बसों को भेजा जा रहा है। रामपुर से शिमला की ओर निगम की बसों को नारकंडा होकर भेजा जा रहा है।
-एनएचएआई रामपुर के एक्सईएन केएल सुमन ने बताया कि किंगल से पोवारी तक कई स्थानों में पहाड़ी से भूस्खलन और चट्टानें दरक रही हैं। एनएच की बहाली के लिए मशीनें और मजदूर तैनात किए गए हैं। उन्होंने खराब मौसम में संभल कर चलने का आह्वान किया है।