{"_id":"5d24c3188ebc3e6d243bb3bd","slug":"15626903016-rampur-hp-news80","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोटखाई में जल्द खुलेगा डिग्री कॉलेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोटखाई में जल्द खुलेगा डिग्री कॉलेज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
रोहड़ू। मुख्य सचेतक नरेंद्र बरागटा ने कहा कि कोटखाई में राजकीय डिग्री कॉलेज खोला जाएगा। जिससे युवाओं को घर द्वार पर स्नातक की पढ़ाई करने की सुविधा प्राप्त हो। गुम्मा में करोड़ों रुपये की लागत से निर्माणाधीन 222 केवी के विद्युत सब स्टेशन का कार्य भी छह माह के अंदर पूरा किया जाएगा। वे कोटखाई उत्सव के समापन अवसर पर बोल रहे थे।
उन्होंने कहा कि कोटखाई नगर पंचायत में विकास कार्यों के एक करोड़ रुपये की टेंडर लगा दिए गए हैं। गुम्मा-बाघी सड़क का कार्य भी शीघ्र पूरा किया जाएगा। कोटखाई अस्पताल में सात चिकित्सक सेवाएं दे रहे हैं।
उन्होंने ठेकेदारों से कहा कि सभी कार्यों को तय समय सीमा में पूरा करें। कार्यों की गुणवत्ता को लेकर कोई भी समझौता नहीं किया जाएगा। ग्रामीण क्षेत्रों की सड़कों को पक्का करने का कार्य तेजी से चल रहा है। अधिकांश सड़कों पर मैटलिंग का कार्य प्रगति पर है। कई सड़कें ऐसी हैं, जो अभी मैटलिंग के लिए तैयार की जा रही हैं। शीघ्र ही उन्हें भी पक्का कर दिया जाएगा। इस मौके पर एसडीएम ठियोग, तहसीलदार कोटखाई रवीश कुमार चंदेल, नायब तहसीलदार विपन वर्माक, भाजपा मंडल अध्यक्ष गोपाल जबैईक, यशवीर जस्टा और राविंद्र चौहान सहित काफी संख्या में लोग मौजूद रहे।