{"_id":"5d24c3158ebc3e6ca8681e86","slug":"156269029712-rampur-hp-news76","type":"story","status":"publish","title_hn":"रामपुर उपमंडल में तीन स्थानों पर होगी मॉकड्रिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रामपुर उपमंडल में तीन स्थानों पर होगी मॉकड्रिल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
रामपुर बुशहर। रामपुर उपमंडल में राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन अथारिटी के दिशा निर्देशानुसार तीन स्थानों पर मैगा माकड्रिल का आयोजन किया जाएगा। मॉकड्रिल 11 जुलाई को सुबह 11 बजे से शुरू होगी। इस मॉकडिल में सभी विभागों के अधिकारी मौजूद रहेंगे।
मेगा मॉकड्रिल के तहत रामपुर एसडीएम कार्यालय में मंगलवार को आपदा प्रबंधन को लेकर प्रशासन की ओर से एक बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें सभी विभागों के अधिकारियों सहित कर्मचारियों ने भाग लिया। बैठक की अध्यक्षता करते हुए एसडीएम नरेंद्र चौहान ने बताया कि इस मॉकड्रिल अभ्यास कार्यक्रम में क्षेत्र के सभी लोगों को जागरूक किया जाएगा।
यह कार्यक्रम 11 जुलाई को रामपुर में तीन अलग-अलग स्थानों पर किया जाएगा। इसमें हर कार्य को मद्देनजर रखते हुए ड्रील के माध्यम से यह पता लगाया जाएगा कि हम आपदा प्रबंधन से निपटने के लिए कितने सक्षम हैं। इस दौरान रामपुर पद्म सीनियर सेकेंडरी स्कूल, पुरोहित मंदिर और आईटीआई रचोली में कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। जिसमें विभागों की तीन टीमें बनाई जाएंगी। जो अलग-अलग स्थानों पर जाकर मॉकड्रिल करेंगी। इस दौरान एनडीआरएफ स्वास्थ्य, पुलिस प्रशास, फायर सहित अन्य विभागों की संयुक्त टीम सार्वजनिक और प्रमुख स्थलों पर अग्निकांड होने पर कैसे बचाव करना है इस के बारे में लोगों को विस्तार से जानकारी देंगे।