{"_id":"5d2372878ebc3e6cca5d8030","slug":"15626041416-rampur-hp-news103","type":"story","status":"publish","title_hn":"नारकंडा में बिशु मेला धूमधाम से हुआ संपन्न","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नारकंडा में बिशु मेला धूमधाम से हुआ संपन्न
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देवता महाराज की भव्य जातर में उमड़े लोग
नारकंडा में बिशु मेला धूमधाम से हुआ संपन्न
अमर उजाला ब्यूरो
कुमारसैन (रामपुर बुशहर)। पर्यटन नगरी नारकंडा में तीन दिवसीय बिशु मेला विधिवत रूप से संपन्न हो गया। मेले के समापन अवसर पर क्षेत्र वासियों सहित दूर-दूर आए श्रद्धालुओं ने देवता महाराज के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। मेले में देवता महाराज की भव्य जातर और चोल्टु नृत्य सहित स्कूली बच्चों और महिला लोक नृत्य दलों ने पहाड़ी सांस्कृतिक कार्यक्रमों पर अपनी प्रस्तुतियां दीं।
देव नर्तक दल मानण के देवलुओं की ओर से पेश किए गए चोल्टु नृत्य ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। देवता महाराज ने जातर के बाद क्षेत्रवासियों को सुख समृद्धि का आशीर्वाद देकर अपने स्थायी मंदिर मानण को प्रस्थान किया। मेला कमेटी ने क्षेत्रवासियों से भारी संख्या में आकर देवता महाराज का आशीर्वाद लेने और मेले की शोभा बढ़ाने के लिए आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर देवता के गुर चंदू लाल, देवराज, कारदार सत्यप्रकाश, भंडारी शमशेर सिंह, ग्रीनबेरी नारकंडा के एमडी राजेश गुप्ता, मंदिर कमेटी प्रधान भगवान दास, मेला कमेटी नारकंडा के प्रधान रोशन कैंथला, भाजपा अध्यक्ष अजय श्याम, सिंहल पंचायत प्रधान हरीश भ्रोटा सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी मौजूद रहे।