फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   नियमों को ताक पर रख की निलाम हुई नगर पंचायत कोटखाई की वाहन पार्किंग

न्यूनतम निर्धारित मूल्य से कम राशि पर दिया पार्किंग का ठेका

Sun, 30 Jun 2019 09:57 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 30 Jun 2019 09:57 PM IST
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

कोटखाई। नगर पंचायत कोटखाई पर वाहन पार्किंग की नीलामी नियमों को ताक पर रख कर करने का आरोप लगा है। न्यूनतम निर्धारित मूल्य से कम राशि पर वाहनों की पार्किंग का ठेका एक व्यक्ति को सौंपा जाने का आरोप लगाया गया है। वहीं नीलामी से पूर्व अन्य औपचारिकताएं भी पूरी नहीं की गई हैं।
स्थानीय निवासी कावेंद्र कंवर ने पार्किंग की नीलामी में हुई धांधली के आरोपों की शिकायत तहसीलदार कोटखाई को सौंपी है। कावेंद्र कंवर ने शिकायत में आरोप लगाया कि नगर पंचायत कोटखाई की ओर से बाजार में पार्किंग की एक साल के लिए नीलामी का कोई प्रचार-प्रसार सार्वजनिक तौर पर नहीं किया गया। एक दो चुनिंदा स्थानों पर पोस्टर लगाए गए। जबकि नीलामी से पूर्व इसकी सूचना समाचार पत्रों, लोकल केबल और पोस्टरों के माध्यम से प्रसारित होना जरूरी होती है। नीलामी के दिन केवल दो लोग ही बोली देने के लिए पहुंचे थे। उनमें से एक व्यक्ति को किसी कारण अयोग्य करार दिया गया। उसके बाद पार्किंग की नीलामी केवल एक व्यक्ति के नाम की गई। नीलामी के दौरान न्यूनतम बोली नगर पंचायत के पहले दो लाख बीस हजार निधार्रित की थी। बाद में पार्किंग की नीलामी की औपचारिकता दो लाख में एक व्यक्ति के नाम की गई। उन्होंने मांग उठाई कि नगर पंचायत कोटखाई में वाहन पार्किंग नीलामी की गंभीरता से जांच की जाए।
विज्ञापन

नगर पंचायत कोटखाई की अध्यक्ष शारदा वर्मा के अनुसा पार्किंग की नीलामी के कोटखाई बाजार में इश्तहार लगाए गए थे। निलामी प्रक्रिया पूरे नियम के साथ हुई है। पंचायत पर लगाए गए सारे आरोप गलत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं नगर पंचायत कोटखाई से वार्ड छह के सदस्य जगदीश चौहान के अनुसार पार्किंग नीलाम होने के बाद उन्हें सूचना मिली। इससे पहले बैठक में पार्किंग की नीलामी का कोई प्रस्ताव उनके सामने नहीं रखा गया। नीलामी नियमों को ताक पर रख कर की गई है।
नगर पंचायत कोटखाई के पूर्व अध्यक्ष रावेंधद्र चौहान के अनुसार बीते साल पार्किंग की नीलामी दो लाख 21 हजार रुपये में की गई थी। इस बार दो लाख में दी गई। ऊपर से पार्किंग के चार्जिज बढ़ाए गए हैं। इसकी जांच होनी जरूरी है। अध्यक्ष ने इसमें मनमानी की है।

कोटखाई के तहसीलदार रविश कुमार चंदेल ने कहा कि नगर पंचायत कोटखाई में पार्किंग नीलामी में धांधली के आरोप की शिकायत मिली है। शिकायत को लेकर नगर पंचायत से जवाब मांगा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed