फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   चिड़गांव व सुंधा भौंडा पंचायत में चलाया स्वच्छता अभियान

चिड़गांव व सुंधा भौंडा पंचायत में चलाया स्वच्छता अभियान

Fri, 28 Jun 2019 09:52 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 28 Jun 2019 09:52 PM IST
विज्ञापन
लोगों को बताया स्वच्छता का महत्व
विज्ञापन

स्वच्छ भारत मिशन के तहत छौहारा ब्लॉक की ओर से छेड़ी गई मुहिम
चिड़गांव और सुंधा भौंडा में महिलाओं ने छेड़ा स्वच्छता अभियान
अमर उजाला ब्यूरो
रोहड़ू। विकास खंड छौहारा के तहत ग्राम पंचायत सुंधा भौंडा और पंचायत चिड़गांव में स्वच्छता अभियान चलाया गया। इसका आयोजन स्वच्छ भारत मिशन के तहत किया गया। इस मौके पर खंड विकास अधिकारी छौहारा केएन पांडेय भी मौजूद रहे। उन्होंने महिलाओं को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया।
खंड समन्वयक राजीव शर्मा ने बताया कि चिड़गांव और सुंधा भौंडा पंचायत में महिलाओं ने कचरा एकत्रित किया। जिसे बाद में नष्ट किया गया। इस मौके पर लोगों को साफ सफाई रखने के लिए प्रेरित किया गया और स्वच्छता का महत्व समझाया गया। स्वच्छता अभियान में महिला मंडल भेतियानी, थेयोटी और पली की महिलाओं ने भाग लिया। अभियान में स्थानीय पंचायत के जनप्रतिनिधि भी शामिल हुए।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि स्वच्छ भारत मिशन के तहत स्वच्छता अभियान छौहारा खंड की सभी पंचायतों में चलाया जा रहा है। जिससे ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों को स्वच्छता के महत्व के बारे में बताया जा सके। इस मौके पर सुंधा महिला मंडल प्रधान विपन देवी, सचिव आरती, द्रौपती देवी, कांता देवी, जानता देवी, पुष्पा देवी, राजदेवी, निर्मला देवी, बसंता देवी, कपूर नाथ, ललिता देवी, कला देवी, सुमित्रा देवी, रिपना देवी, शीला देवी, संतोष चौहान और चरन देई सहित कई महिलाएं मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed