{"_id":"5d14ec6a8ebc3e3c923dfbca","slug":"156165231020-rampur-hp-news35","type":"story","status":"publish","title_hn":"यशवंत सिंह कल्याण बने वरिष्ठ उपप्रधान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यशवंत सिंह कल्याण बने वरिष्ठ उपप्रधान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
रोहड़ू। राजकीय प्राथमिक शिक्षक संघ खंड रनसार (जांगला) की बैठक में संघ की कार्यकारिणी का विस्तार किया गया। जिसमें यशवंत सिंह कल्याण को वरिष्ठ उपप्रधान का पद सौंपा गया। बैठक अध्यक्ष निहाल चंद निहाल्टा की अध्यक्षता में आयोजित हुई। इस दौरान ग्राम पंचायत मुख्यालय में उप तहसील के संयुक्त कार्यालय परिसर के निर्माण की मांग भी उठाई गई।
इस अवसर पर चुनी गई कार्यकारिणी में सुरेश ठाकुर, रीबन लाल, पद्म चंद, राजमीला को उपप्रधान नियुक्त किया गया। विक्रांत चौहान को महासचिव, गोपी चंद सुनवान को सचिव तथा कपिल संगटा को सहसचिव बनाया गया। सुरेश शर्मा, नंद किशोर को संगठन सचिव नियुक्त किया गया। राजू और शांता देवी को कार्यालय सचिव बनाया गया। देविंद्रा और रिशपाल सेक्टू को प्रेस सचिव तथा प्रमोद ढोलाटू को कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया। पृथ्वी राज शर्मा को महालेखाकार, शालिग राम व सुनील कुमार को लेखाकार चुना गया। प्रकाश चंद को मुख्य सलाहकार, सुभाष शर्मा व दलीप सिंह को सलाहकार, राजकुमार शर्मा व शुकरू राम को भंडार नियंत्रक नियुक्त किया गया। राम सरन, ठाकुर दिपन, जिला सिंह, राजेश शर्मा, अनीश को कार्यकारिणी में विशेष आमंत्रित सदस्यों के रुप में शामिल किया गया है।
विज्ञापन