{"_id":"5d0a749b8ebc3e07be2d91dc","slug":"156096628517-rampur-hp-news1","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रवेश प्रक्रिया शुरू होते ही रामपुर कॉलेज में लौटी रौनक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रवेश प्रक्रिया शुरू होते ही रामपुर कॉलेज में लौटी रौनक
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामपुर बुशहर। पीजी कॉलेज रामपुर में प्रवेश प्रक्रिया शुरू होते ही रौनक लौट आई है। वहीं विभिन्न छात्र संगठन भी सक्रिय हो गए हैं। कॉलेज में नए छात्र-छात्राओं को दाखिला दिलवाने में संगठन सहायता कर रहे हैं। रामपुर कॉलेज में एबीवीपी, एनएसयूआई और एसएफआई छात्र संगठनों ने प्रवेश प्रक्रिया लेने वाले विद्यार्थियों की सुविधा के लिए मार्गदर्शन केंद्र स्थापित किए हैं।
वहीं विभिन्न संगठन इन मार्गदर्शन केंद्रों के माध्यम से नए छात्र-छात्राओं को अपने अपने संगठनों से जोड़ने के लिए भी जुटे हुए हैं। सभी संगठनों द्वारा कॉलेज में नए विद्यार्थियों को दाखिला करवाने में सहायता की जा रही है। संगठन के पदाधिकारी और सदस्यों द्वारा विद्यार्थियों को फॉर्म भरने से लेकर जमा करवाने तक हेल्प की जा रही है। रामपुर कॉलेज में बुधवार को करीब 108 छात्रों के फॉर्म भरवाए। एनएसयूआई इकाई अध्यक्ष शालू ठाकुर ने बताया कि नए छात्र-छात्राओं को प्रवेश प्रक्रिया में कोई परेशानियां न झेलनी पड़े, इसके लिए इकाई ने कॉलेज में मार्गदर्शन केंद्र स्थापित किया है।
वहीं एबीवीपी इकाई के राहुल, आकाश, योगिता, अभिषेक, प्रदीप, दीपक, रोबिट, चंद्रेश, शंकर और उपासना ने कहा कि कॉलेज में एडमिशन लेने पहुंच रहे विद्यार्थियों के लिए स्थापित माग दर्शन केंद्र प्रवेश प्रक्रिया तक जारी रहेंगे।
विज्ञापन
उधर, पीजी कॉलेज रामपुर प्राचार्य केसी कश्यप ने कहा कि 24 जून तक प्रवेश प्रक्रिया जारी रहेगी। छात्र-छात्राएं कॉलेज कार्यालय से प्रोस्पेक्टस प्राप्त कर सकते हैं। 25 और 26 जून को मेरिट लिस्ट जारी की जाएगी। 27 से 29 जून तक विद्यार्थी अपनी फीस जमा कर सकते हैं।