{"_id":"5d0a74978ebc3e0c3e687d6a","slug":"15609662812-rampur-hp-news90","type":"story","status":"publish","title_hn":"रामपुर परियोजना स्थल में मजदूर यूनियन ने मांगों पर बोला हल्ला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रामपुर परियोजना स्थल में मजदूर यूनियन ने मांगों पर बोला हल्ला
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामपुर बुशहर। रामपुर हाइड्रो प्रोजेक्ट पावर स्टेशन कॉन्ट्रेक्ट वर्कर्स यूनियन संबंधित सीटू ने बुधवार को 9वें दिन परियोजना प्रबंधक के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। बायल पावर हाउस, दत्तनगर और झाकड़ी में दोपहर 1 बजे से 2 बजे तक यूनियन द्वारा दिए मांग पत्र पर समझौते न करने और मजदूरों की मांगों को नजरअंदाज करने का विरोध किया।
धरना प्रदर्शन में सीटू जिला अध्यक्ष बिहारी सेवगी, क्षेत्रीय कमेटी अध्यक्ष कुलदीप और यूनियन के प्रधान संदीप ने कहा कि प्रबंधक वर्ग और ठेकेदारों को यूनियन ने अपनी मांगों को लेकर 14 सूत्री मांग पत्र दिया है। जिसमें यूनियन ने मांग की है कि 412 मेगावाट के मजदूरों के लिए 6000 रुपये वार्षिक वर्दी भत्ता, प्रमोशन पॉलिसी बनाई जाए। हर वर्ष मजदूरों के वेतन में वार्षिक इंक्रीमेंट, रेगुलर स्टाफ की तर्ज पर मजदूरों के लिए बसें निरमंड और कोयल से बायल के लिए लगाई जाएं।
मजदूरों को जूते-वर्दी का भत्ता नाममात्र दिया जाता है। यदि प्रबंधक वर्ग ने मजदूरों की मांगों को अनदेखा किया तो आने वाले समय में उग्र आंदोलन किया जाएगा जिसकी जिम्मेदारी 412 मेगावाट प्रबंधन की होगी। इस अवसर पर राजकुमार, हेम राज, पुष्प राम, घनश्याम, आभे राम, पवन शर्मा, शेर सिंह, सुरजीत, नीलदत्त, बालकृष्ण, भूप सिंह, खेम राज, लोकेश, कला देवी, संतोष, तिलक राज, सेवा दासी, शीला, राम लाल, बलविंद्र सहित 275 मजदूरों ने भाग लिया।