फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   आठ घंटे बाद बहाल हुआ एनएच पांच

आठ घंटे बाद बहाल हुआ एनएच पांच

Thu, 20 Jun 2019 11:57 AM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 20 Jun 2019 11:57 AM IST
विज्ञापन
सांगला (किन्नौर)। जिला किन्नौर के काशंग नाले के समीप बाधित एनएच पांच आठ घंटे बाद बहाल हुआ। यातायात बहाल होने से जिले के हजारों लोगों सहित पर्यटकों ने राहत की सांस ली है। अब जिला मुख्यालय रिकांगपिओ से पूह, ताबो और काजा की ओर वाहनों की बराबर आवाजाही हो रही है।
विज्ञापन

मंगलवार सुबह काशंग नाले के समीप एनएच पांच पर अचानक पहाड़ी दरकी। मार्ग पर भारी भूस्खलन होने से यातायात ठप हो गया था। सीमा सड़क संगठन ने युद्ध स्तर पर कार्य कर मार्ग को देर शाम बहाल किया। वहीं पथ परिवहन निगम रिकांगपिओ के क्षेत्रीय प्रबंधक अजेंद्र चौधरी और अड्डा प्रभारी सुजान सिंह नेगी ने बताया कि सड़क बहाल होते ही बसों की बराबर आवाजाही हो रही है।
विज्ञापन

उधर, सीमा सड़क संगठन के ओसी डीके राघव ने बताया कि बार बार हो रहे भूस्खलन से मार्ग को बहाल करने में काफी दिक्कतें पेश आई। उन्होंने बताया कि मंगलवार शाम से एनएच पांच यातायात के लिए बहाल हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed