फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   रिकांगपिओ में 14 पदों के लिए अभ्यर्थियों ने बहाया पसीना

रिकांगपिओ में 14 पदों के लिए अभ्यर्थियों ने बहाया पसीना

Thu, 20 Jun 2019 11:52 AM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 20 Jun 2019 11:52 AM IST
विज्ञापन
रिकांगपिओ (किन्नौर)। जिला किन्नौर मुख्यालय रिकांगपिओ में पुलिस कांस्टेबल की भर्ती में सैकड़ों अभ्यर्थियों ने पसीना बहाया। किन्नौर में 8 पदों के लिए 155 लड़कों और 3 पदों के लिए 52 लड़कियों ने ग्राउंड टेस्ट पास किया। वाहन चालक के लिए कोई भी योग्य अभ्यर्थी नहीं मिल पाया। पुलिस कांस्टेबल पद के लिए 712 अभ्यर्थियों ने ऑनलाइन आवेदन किया था।
विज्ञापन

इसमें 567 अभ्यर्थियों ने ग्राउंड टेस्ट दिया, जिनमें से 380 लड़के और 187 लड़कियां शामिल रहीं। अंतिम राउंड में 207 अभ्यर्थियों ने ग्राउंड टेस्ट पास किया। जिनमें 155 लड़के और 52 लड़कियां हैं। भर्ती में वाहन चालक के 3 पदों के लिए कोई भी योग्य अभ्यर्थी नहीं मिल पाया। ऐसे में वाहन चालकों के पद रिक्त रह गए। पुलिस ग्राउंड रिकांगपिओ में सबसे पहले प्रमाण पत्रों की जांच पड़ताल हुई। उसके बाद शारीरिक दक्षता परीक्षा हुई। लड़कों के लिए 1500 मीटर दौड़ और लड़कियों के लिए 800 मीटर दौड़ से ग्राउंड टेस्ट का अंतिम राउंड हुआ। पुलिस अधीक्षक किन्नौर साक्षी वर्मा ने कहा कि रिकांगपिओ में आयोजित पुलिस कांस्टेबल पदों के लिए ग्राउंड टेस्ट प्रक्रिया संपन्न हो गई है। अब लिखित परीक्षा होने के बाद साक्षात्कार होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed