फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   फांचा में जाख मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा समारोह की रहेगी धूम

फांचा में जाख मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा समारोह की रहेगी धूम

Tue, 18 Jun 2019 10:36 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 18 Jun 2019 10:36 PM IST
विज्ञापन
ज्यूरी (रामपुर बुशहर)। रामपुर उपमंडल की दुर्गम घाटी 15/20 के फांचा में करोड़ों की लागत से निर्मित जाख मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा 21 और 22 जून को होगी। इस धार्मिक अनुष्ठान में विभिन्न क्षेत्रों से करीब एक दर्जन देवी-देवता शरीक होंगे। जाख मंदिर कमेटी इन दिनों कार्यक्रम के सफल आयोजन की तैयारियां जोर शोर से कर रही है। वहीं देवता साहिब जाख फांचा, देवता नाग जघोरी और नाग देवता कूट मंदिर में पूजा-पाठ कार्यक्रम में बैठ गए हैं।
विज्ञापन

मंदिर कमेटी के अध्यक्ष प्रकाश नेगी ने कहा कि मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के लिए डोडरा क्वार से देवता जाख मंदिर से पैदल रवाना हो गए हैं, जिनके साथ करीब पांच सौ देवलु भी फांचा की ओर बढ़ रहे हैं। नेगी ने कहा देवता साहिब जाख फांचा की असीम कृपा, जाख मंदिर कमेटी फांचा और समस्त ग्रामीणों के सहयोग और अथक परिश्रम से जाख देवता साहिब के नवनिर्मित मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम के तहत 21 को जाई भांजे एवं भांजियों का स्वागत सुबह दस बजे से दोपहर एक बजे तक, देवी-देवताओं का शुभ आगमन एवं स्वागत तीन बजे, चमणतणी पूजा सात बजे सायं और 9 बजे से रात्रि जागरण किया जाएगा। वहीं 22 को सुबह सात बजे शिखाफेर शुरू हो जाएगी और दस बजे कलश स्थापना और एक बजे पूर्णाहुति, दोपहर एक बजे भंडारा और 3 बजे जाई एवं भांजों की विदाई के साथ प्राण प्रतिष्ठा समारोह संपन्न होगा।
विज्ञापन

मंदिर कमेटी उपप्रधान प्रहलाल, सचिव अमर, सह सचिव कुशल और कोषाध्यक्ष चत्तर समेत तमाम ग्रामीणों ने सभी श्रद्धालुओं से इस धार्मिक अनुष्ठान में अपनी हाजिरी भरकर देवी-देवताओं का आशीष प्राप्त करने का आह्वान किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed