फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   सतलुज में डूबे दो लोगों का चौथे दिन भी नहीं लगा कोई सुराग

सतलुज में डूबे दो लोगों का चौथे दिन भी नहीं लगा कोई सुराग

Sun, 16 Jun 2019 10:06 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 16 Jun 2019 10:06 PM IST
विज्ञापन
सतलुज में डूबे लोगों को नहीं लगा कोई सुराग
विज्ञापन

रेस्कयू दल ने चुंबक का सहारा लेकर नदी में चलाया सर्च ऑपरेशन
अमर उजाला ब्यूरो
सांगला (किन्नौर)। किन्नौर जिले के मूरंग पुल के पास बीते वीरवार को सतलुज नदी में समाई पिकअप और उसमें सवार दो लोगों का चौथे दिन भी कोई सुराग नहीं लग पाया है। बीते तीन दिनों से चले आ रहे सर्च ऑपरेशन में रेस्क्यू दल को सफलता नहीं मिल पाई है। रविवार को तलाशी अभियान में जुटी टीम ने भारी चुंबक का सहारा लेकर नदी में डूबी पिकअप को तलाशने की कोशिश की, बावजूद इसके अभी तक कोई सुराग नहीं मिल पाया है।

गौर हो कि पुलिस थाना मूरंग के तहत आने वाले मूरंग पुल के पास वीरवार को एक पिकअप एनएच पांच से अनियंत्रित होकर करीब 100 फीट नीचे सतलुज नदी में समा गई थी। पिकअप चालक बंसत कुमार नेगी (47), गांव मूरंग खोखपा, तहसील मूरंग और जीवन सिंह नेगी (50), गांव मूरंग, तहसील मूरंग पिकअप समेत नदी में लापता हो गए थे। इसके बाद लापता लोगों की तलाश में सर्च ऑपरेशन चलाया गया। बीते तीन दिन से चले सर्च ऑपरेशन में आईटीबीपी, पुलिस, गृहरक्षा विभाग, ग्रामीण और प्रशासन का रेस्क्यू दल लगातार सतलुज नदी में डूबे लोगों की तलाश कर रहा है, लेकिन कोई सुराग नहीं लग पा रहा। सतलुज नदी का तेज बहाव और मटमैला पानी सर्च अभियान में बाधा बन रहा है। रविवार को सर्च ऑपरेशन में चौथे दिन नदी में डूबी पिकअप को तलाश करने के लिए भारी भरकम चुंबक मंगाया गया। नदी में कई स्थानों पर चुंबक की सहायता से पिकअप को तलाश करने का प्रयास किया गया, लेकिन सफलता हाथ नहीं लग पाई। रविवार को छेड़े सर्च ऑपरेशन दल में कंपनी कमांडर सुखदेव, अशोक कुमार, शिवलाल, प्रेमचंद, उमेश कुमार, योगेंद्र सिंह, हरजीत कुमार, योगराज, अरविंद कुमार और मापा सिंह सहित अन्य लोग शामिल रहे। इस संबंध में एसपी किन्नौर साक्षी वर्मा ने बताया कि नदी में लापता दो लोगों का कोई सुराग नहीं लग पाया है। चौथे दिन पिकअप की तलाश के लिए चुंबक का सहारा लिया गया, लेकिन पिकअप की भी नहीं मिल रही है। लापता लोगों की तलाश में सर्च ऑपरेशन दल जुटा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed