फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   रिकांगपिओ में आयोजित जनमंच में आए 294 समस्याएं

रिकांगपिओ में आयोजित जनमंच में आए 294 समस्याएं

Sun, 16 Jun 2019 10:05 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 16 Jun 2019 10:05 PM IST
विज्ञापन
मौके पर सुलझाईं समस्याएं, जो
विज्ञापन

शेष रहीं उनका होगा जल्द निपटारा
रिकांगपिओं में छठे जनमंच कार्यक्रम के दौरान बोलीं मंत्री सरवीण चौधरी
जनमंच के दौरान ग्रामीणों ने 294 समस्याएं अधिकारियों के समक्ष रखीं
कार्यक्रम में जिला किन्नौर की 12 पंचायतों के 541 लोगों ने लिया भाग
अमर उजाला ब्यूरो
रिकांगपिओ (किनौर)। जिला किन्नौर के मुख्यालय रिकांगपिओं में छठे जनमंच कार्यक्रम के दौरान 294 समस्याओं को अधिकारियों के समक्ष रखा गया। जिसमें से 138 का मौके पर निपटारा किया गया। जनमंच कार्यक्रम में 12 पंचायतों के 541 लोगों ने भाग लिया। कार्यक्रम शहरी विकास, मंत्री सरवीण चौधरी की अध्यक्षता में रविवार को आयोजित किया गया।
जिला किन्नौर की कल्पा तहसील की कल्पा, रोघी, दूनी, पांगी, तेलंगी, खवांगी, शुदारंग, कोठी, पूर्वणीं, बारंग और मेबर ग्राम पंचायतों ने इसमें भाग लिया। जनमंच स्थल पर किसानों, बागवानों, पशुपालकों और आम नागरिकों की जानकारी के लिए पशुपालन, पुलिस, हिमाचल प्रदेश अनुसूचित जाति, जन जाति विकास निगम, महिला विकास निगम, महिला एवं बाल विकास विभाग, गृह रक्षा एवं नागरिक सुरक्षा, राजस्व विभाग, जिला बाल संरक्षण, जिला कार्यक्रम अधिकारी, जिला कल्याण अधिकारी, उद्यान विभाग और स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण एवं आयुर्वेद विभाग ने प्रदर्शनियां भी लगाईं।
विज्ञापन

इस अवसर पर विभाग ने मौके पर ही 113 इंतकाल के मामले, 14 उद्यान कार्ड बनाए गए। वहीं स्वास्थ्य विभाग द्वारा 75 मरीजों का मधुमेह तथा रक्त चाप और आयुर्वेद विभाग द्वारा 72 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। इस अवसर पर मंत्री सरवीण चौधरी ने कहा कि जिन समस्याओं का निपटारा आज नहीं हो सका उन्हें प्रशासन द्वारा शीघ्र ही निपटारा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर शहरी विकास मंत्री ने बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ कार्यक्रम के तहत कनिष्का, श्रेया नेगी, कल्पना, दिप्ती और स्वास्तिका नेगी के माता-पिता को ‘एक बूटा बेटी के नाम’ उपहार वितरित किए । इसके अतिरिक्त उन्होंने ‘बेटी है अनमोल’ के तहत एलिना, आशी नेगी, आहना नेगी को दस-दस हजार और रूशिका नेगी को 12000 रुपये के चैक एफडी के रूप में दिए।

मुख्यमंत्री गृहणी सुविधा योजना के तहत उन्होंने सनम डोलमा गांव बारग, कन्या देवी गांव रोगी, उर्मिला देबी, राम पती, राजेंद्र कुमार, प्रियंका नेगी, संजोकी, कलावती, प्रतिमा विष्ट कल्पा गांव, मेहर सिंह, सुशांत कुमारी, सरस्वती देवी, प्रियंका नेगी गांव पांगी, मंजु कुमारी गांव मेबर, भाग्य रजनी गांव शुदारंग आदि 15 परिवारों को नि:शुल्क गैस कनेक्शन वितरित किए गए। इस अवसर पर उपायुक्त किन्नौर गोपाल चंद ने मुख्यातिथि और जनता को प्री जनमंच से संबंधित कार्यों की जानकारी दी। इस अवसर पर उपाध्यक्ष वन निगम सूरत सिंह नेगी, विधायक किन्नौर जगत सिंह नेगी, जिला परिषद अध्यक्षा टाशी यंगचेन, पूर्व विधायक तेजवंत सिंह, एसपी किन्नौर साक्षी वर्मा, उपमंडल अधिकारी कल्पा सुरेंद्र ठाकुर के अतिरिक्त सभी विभागों के विभागाध्यक्ष मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed