{"_id":"5ceeaaf4bdec2207237e382b","slug":"155914525213-rampur-hp-news63","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांगी के शक्ति को मिला प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट का खिताब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पांगी के शक्ति को मिला प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट का खिताब
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लारा बलास्टर कामरू ने देवी स्पोर्ट्स क्लब सांगला को हराया
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
सांगला (किन्नौर)। आसतंगचे देवी स्पोर्ट्स क्लब कामरू की ओर से सांगला के मिनी स्टेडियम में आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता पर लारा बलास्टर कामरू ने कब्जा जमाया है। लारा ब्लास्टर कामरू ने प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले में देवी स्पोर्ट्स क्लब सांगला को हराकर 75 हजार रुपये और ट्रॉफी अपने नाम की।
प्रतियोगिता के समापन समारोह में किन्नौर के विधायक जगत सिंह नेगी बतौर मुख्यातिथि मौजूद रहे। क्लब के सदस्यों ने मुख्यातिथि का पारंपरिक तरीके से स्वागत किया। आयोजक कमेटी के अध्यक्ष कृष्ण गोपाल ने बताया कि प्रतियोगिता में विभिन्न क्षेत्रों से आई 33 टीमों के अपना दमखम दिखाया। प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला कामरू और सांगला के बीच खेला गया। कामरू ने पहले खेलते हुए निर्धारित 12 ओवर में 140 रन का लक्ष्य दिया। वहीं, सांगला की टीम 75 रन पर ही ढेर हो गई। मुख्य अतिथि ने विजेता टीम कामरू को 75 हजार रुपये, ट्रॉफी और उपविजेता टीम सांगला को 35 हजार रुपये और ट्रॉफी से नवाजा।
विज्ञापन
मुख्यातिथि ने आयोजक कमेटी को 70 हजार रुपये और 6 महिला मंडलों को 20 हजार रुपये और लोक नृत्य पेश करने के लिए किन्नर कैलाश क्लब को दस हजार रुपये ऐच्छिक निधि से देने की घोषणा की। वहीं, प्रतियोगिता में पांगी के शक्ति को मैन ऑफ द सीरीज, राज दीपक को बेस्ट बेस्टमैन, उपेंद्र रेपाल्टा को बेस्ट बॉलर, बेस्ट विकेट किपर निखिल और बेस्ट क्षेत्ररक्षक के खिताब से मनीष को सम्मानित किया गया। इस मौके पर कांग्रेस जिला अध्यक्ष उमेश नेगी, जिला परिषद सदस्य यशवीर नेगी, प्रधान विक्रम नेगी और लोकेंद्र सिंह नेगी सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन