फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   दुष्कर्म मामले में पुलिस के खिलाफ की नारेबाजी

दुष्कर्म मामले में पुलिस के खिलाफ की नारेबाजी

Mon, 27 May 2019 09:52 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 27 May 2019 09:52 PM IST
विज्ञापन
आनी (कुल्लू)। आनी क्षेत्र में गत 19 मई को नाबालिगके साथ हुए दुष्कर्म मामले में सोमवार को आनी में पुलिस प्रशासन के खिलाफ विभिन्न राजनीतिक नेताओं और स्थानीय लोगों ने धरना-प्रदर्शन किया। सोशल मीडिया के जरिए कुछ लोगों ने जनता से बिटिया को न्याय दिलाने के लिए बैठक को सफल बनाने की अपील की। सर्वदलीय बैठक का नाम देकर पहले सराए भवन आनी में बैठक की गई। उसके बाद आनी बाजार में दुष्कर्म मामले में पुलिस पर ढिलाई बरतने का आरोप लगाते हुए लोगों ने पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस दौरान कॉमरेड नेता लोकेंद्र कुमार, पूर्व युवा कांग्रेस अध्यक्ष सतपाल, कांग्रेस के नेता और बीडीसी सदस्य इंद्रपाल सहित कई प्रमुख नेताओं ने दुष्कर्म मामले में पुलिस पर ढिलाई बरतने का आरोप लगाया। इनमें पूर्व कांग्रेस प्रत्याशी परसराम, बंसी लाल सहित कई नेता और सौ से अधिक महिला-पुरुष सहित युवा मौजूद रहे। विरोध प्रदर्शन करने के बाद सभी प्रदर्शनकारी आनी थाना पहुंचे और इसी मामले की छानबीन करने आनी पहुंचीं एसपी कुल्लू शालिनी अग्निहोत्री से मिले। लोगों का आरोप था कि पुलिस ने इस मामले पर तीन घंटे देरी से एफआईआर दर्ज की। मामले को दबाने का आरोप लगाते हुए लोगों ने कहा कि क्षेत्र के दो व्यक्तियों ने मामले पर पीड़िता की मां को धमकाया गया, जिस पर एसपी कुल्लू शालिनी अग्निहोत्री ने कहा कि मामला संबंधित धाराओं के तहत दर्ज हो चुका है। इसके बाद आरोपी को न्यायालय के आदेशों के बाद जेल भेजा जा चुका है और मामला माननीय कोर्ट के संज्ञान में है। उन्होंने कहा कि यदि किसी व्यक्ति ने पीड़िता की मां को धमकाया है तो उनके खिलाफ कानून के तहत सजा दी जाएगी। उन्होंने लोगों से अपील की है कि पुलिस निष्पक्षता से अपना काम कर रही है इसलिए सोशल मीडिया में लोगों को भड़काने का कार्य न करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed