फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   चिड़गांव के हाउंचली में दो मंजिला घर राख

चिड़गांव के हाउंचली में दो मंजिला घर राख

Mon, 27 May 2019 09:54 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 27 May 2019 09:54 PM IST
विज्ञापन
रोहडू। चिड़गांव तहसील के तहत हाउंचली गांव में एक दो मंजिला घर आग की भेंट चढ़ गया। हादसे में एक परिवार का पूरा सामान जल कर राख हो गया। आग लगने का कारण बिजली का शॉटसर्किट माना जा रहा है। पुलिस और प्रशासन की टीम ने मौके पर पहुंच कर नुकसान का आकलन करना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक रविवार रात करीब एक बजे हांउचली गांव में शक्ति सिंह पुत्र बालमू के घर में आग लग गई। उस समय परिवार के सदस्य साथ में रसोई वाले कमरे में सोए थे। आग लगने का पता चलने के बाद परिवार के सदस्यों ने बाहर भाग कर जान बचाई है। आग से लकड़ी के बने घर के चार कमरे जलकर राख हो गए। सड़क से दूर होने के कारण मौके पर दमकल दस्ता नहीं पहुंच सका। गांव के लोगों ने आग को बुझाने का प्रयास किया लेकिन घर लकड़ी का बना होने के कारण आग से नहीं बचाया जा सका। आग से एक परिवार के दो बच्चों सहित चार लोग बेघर हो गए हैं। प्रभावितों को गांव में दूसरे के घरों में रहने और भोजन की व्यवस्था की गई है। प्रशासन की ओर से प्रभावित परिवार को फौरी राहत के तौर पर पांच हजार रुपये दिए गए हैं। प्राथमिक जांच में पुलिस आग लगने का कारण बिजली का शॉट सर्किट मान रही है।
विज्ञापन

एसडीएम बीआर शर्मा ने कहा कि टीम को मौके पर भेजा गया है। नुकसान का जायजा लिया जा रहा है। प्रशासन की ओर से प्रभावित परिवार को राशन, कंबल और अन्य आवश्यक सामान देने के आदेश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed