अमर उजाला ब्यूरो
सांगला/रामपुर बुशहर। मौसम के बिगड़े मिजाज से जनजातीय जिला किन्नौर एक बार फिर से शीतलहर की चपेट में आ गया है। किन्नौर और रामपुर की 15/20 वैली में ऊंचाई वाली चोटियों में शुक्रवार सुबह ताजा हिमपात हुआ और निचले क्षेत्रों में झमाझम मेघ बरसे। शुक्रवार को कल्पा का अधिकतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
वहीं प्रमुख पर्यटन स्थल सांगला का अधिकतम तापमान 13 डिग्री और न्यूनतम तापमान 7.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके अलावा शुक्रवार को जिला मुख्यालय रिकांगपिओ से शिमला की तरफ निगम की बसों की बराबर आवाजाही रही। रिकांगपिओ से पूह-काजा की तरफ भी निगम की बसों की बराबर आवाजाही हो रही है।
पथ परिवहन निगम रिकांगपिओ के क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी अजेंद्र चौधरी और अड्डा प्रभारी गोपाल नेगी ने कहा कि जिले की सभी रूटों पर निगम की बसों की आवाजाही बराबर चल रही है। वहीं ऊपरी शिमला और आउटर सिराज में भी शुक्रवार सुबह से ही झमाझम बारिश का दौर शुरू हुआ। हालांकि दोपहर बाद मौसम साफ बना रहा। बारिश होने से तापमान में खासी गिरावट दर्ज की गई। रामपुर के ऊंचाई वाले इलाकों में झमाझम बारिश होने से ठंड का प्रकोप बढ़ गया है और मई के अंतिम सप्ताह में भी दिसंबर जैसी ठंड का एहसास हुआ।
बारिश से किसान-बागवान खुश
इन दिनों हो रही वर्षा किसान-बागवानों के लिए बेहद लाभप्रद मानी जा रही है। जिले के बागवान दलीप नेगी, रामप्रकाश नेगी, विक्रांत नेगी, प्रताप नेगी, तुलसी नेगी, सूर्य प्रकाश नेगी, अश्वनी नेगी, प्रभात नेगी, जियालाल नेगी, अमन नेगी और मनोज नेगी सहित अन्य बागवानों के अनुसार इन दिनों की बारिश नकदी फसल सेब और अन्य फसलों के लिए संजीवनी साबित होगी।