फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   कांग्रेस के गढ़ में भाजपा की ऐतिहासिक जीत

150 मतदान केंद्रों में से 24 में कांग्रेस को मिली लीड

Sat, 25 May 2019 12:52 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 25 May 2019 12:52 PM IST
विज्ञापन

तिलक राज कायथ

विज्ञापन

रामपुर बुशहर। वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव के नतीजों के बाद कांग्रेस का बहुत बड़ा गढ़ माने जाने वाले रामपुर विधानसभा क्षेत्र में भाजपा ने ऐतिहासिक जीत दर्ज की है। पूर्व में चुनावों में जहां इस विस क्षेत्र से कांग्रेस हजारों की लीड हासिल करती रही है, वहीं इस चुनाव में कांग्रेस औंधे मुंह गिरी है। विस क्षेत्र के 150 बूथों में कांग्रेस केवल 24 पोलिंग बूथों पर ही लीड प्राप्त कर सकी है। विस क्षेत्र के लैलन पोलिंग बूथ में कांग्रेस को सबसे अधिक 102 मतों से लीड मिली है। इस जीत से भाजपा कार्यकर्ता काफी उत्साहित हैं।

पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह का गढ़ माने जाने वाले रामपुर विधान सभा क्षेत्र में इस बार चुनाव के नतीजे काफी चौंकाने वाले आए हैं। विस क्षेत्र के 150 मतदान केंद्रों में से भाजपा ने 126 पोलिंग बूथों पर जीत दर्ज की है, जबकि शेष 24 बूथों में ही कांग्रेस प्रत्याशी आश्रय शर्मा बढ़त ले पाए। रामपुर विस क्षेत्र में इस चुनाव में वर्षों का रिकॉर्ड टूटा है।
विज्ञापन


वर्ष 2014 के लोक सभा चुनाव में जहां कांग्रेस ने 10 हजार मतों से अधिक बढ़त ली थी, वहीं इस बार के चुनाव में भाजपा ने पहले की लीड तोड़कर 11550 मतों से बढ़त पाकर नया इतिहास रचा है। भाजपा ने सबसे अधिक शिंगला बूथ से 558 वोट प्राप्त कर 385 मतों से लीड प्राप्त की है। वहीं पूर्व मुख्यमंत्री के गृह क्षेत्र रामपुर के सात बूथों में से कांग्रेस केवल दो ही बूथों पर जीत दर्ज कर पाई है, जबकि भाजपा ने पांच बूथों पर जीत दर्ज कर कांग्रेस का किला ध्वस्त किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वीरभद्र सिंह के अपने पोलिंग बूथ नंबर 76 पर भाजपा ने 1 मत से बढ़त ली। इस बूथ से कांग्रेस के आश्रय शर्मा को 139 और भाजपा के रामस्वरूप शर्मा को 140 मत पड़े। माकपा उम्मीदवार दलीप कायथ ने 19, नोटा में 2 मत पड़े। प्रदेश के छह बार मुख्यमंत्री रह चुके वीरभद्र सिंह के गृहक्षेत्र में भाजपा को मिली जीत के बाद कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर है और चारों ओर मोदी को लेकर खूब चर्चा हो रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed