फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   किन्नौर जिले में भाजपा पार्टी ने 103 बूथों से ली बढ़त

किन्नौर जिले में भाजपा ने 103 बूथों से ली बढ़त

Sat, 25 May 2019 12:53 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 25 May 2019 12:53 PM IST
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

रिकांगपिओ (किन्नौर)। किन्नौर जिले में मंडी संसदीय लोकसभा चुनाव में भाजपा के प्रत्याशी रामस्वरूप शर्मा को 7048 वोटों में से सबसे अधिक बढ़त किन्न्नौर जिले के बरी गांव से मिला है। बरी गांव प्रदेश वन निगम के उपाध्यक्ष सूरत नेगी का गांव है। वहीं जिले के 126 मतदान केंद्रों से बीजेपी को 103 मतदान केंद्रों से बढ़त हासिल हुई और कांग्रेस सिर्फ 21 मतदान केंद्रों से ही बढ़त लेने में कामयाब रही है।

जिले के दो मतदान केंद्रों से दोनों उम्मीदवारों को समांतर वोट प्राप्त हुआ है। लंबर बूथ में 15-15 वोट और शलखर मतदान केंद्र से 128-128 दोनों प्रत्याशी को मिले हैं। भाजपा प्रत्याशी रामस्वरूप शर्मा ने 126 मतदान केंद्रों में से 103 मतदान केंद्रों से लीड ली है जिसमें 31 मतदान केंद्रों से 100 से अधिक वोटों से बढ़त प्राप्त की है।
विज्ञापन


भाजपा कांग्रेस
बरी गांव 452 127
लिप्पा गांव 382 143
शोंग गांव 334 98
चगांव 404 179
सांगला -2 357 151

इसी तरह पूजे से 196, पांगी -2 से 190 निचार, छोलटू से 179 सुंगरा से 168, पांगी -1 से 164, कंगोस से 158, बटसेरी से 145, रिकांगपिओ -1 से 143, मलिंग से 137, रक्षम से 133, सांगला -1 से 125, ख्वांगी से 121, रिस्पा से 120, आसरंग-मूरँग और किल्बा से 117, यंगपा 1 से 114, चगाँव -2 और तेलंगी से 113, कट गांव और शिगरचा से 107, तेलंगी से 104, निगुलसरी और कल्पा एक से 102 बड़ा कंबा से भाजपा प्रत्याशी को 101 वोट की बढ़त मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं कांग्रेस प्रत्याशी को 126 बूथों में से मात्र 21 बूथों से ही बढ़त प्राप्त हुई है। प्रदेश वन निगम के उपाध्यक्ष सूरत नेगी के गांव से सबसे ज्यादा भाजपा को बढ़त मिलने पर ग्रामीणों ने धाम का आयोजन किया। इस धाम में सभी लोगों ने जमकर आनंद लिया। इस दौरान गांव के लोगों ने एक-दूसरे को बधाई देते हुए मिठाइयां बांट कर खुशियां मनाई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed