फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   झाकड़ी परियोजना स्वच्छ भारत बनाने की जगाएगी अलख

सफाई अभियान छेड़ स्वच्छ भारत बनाने का दिया संदेश

Fri, 17 May 2019 10:32 AM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 17 May 2019 10:32 AM IST
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

रामपुर बुशहर। नाथपा-झाकड़ी परियोजना सफाई अभियान छेड़कर स्वच्छ भारत बनाने का संदेश देगी। परियोजना की ओर से 16 से 31 मई तक स्वच्छता पखवाड़े का आयोजन किया जा रहा है। उक्त कार्यक्रम के तहत कर्मचारियों और आसपास के क्षेत्र के निवासियों में स्वच्छता की अलख जगाएगी। वहीं इस दौरान जागरूकता एवं सहयोग के लिए विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा।

वीरवार को परियोजना प्रमुख संजीव सूद ने स्वच्छता पखवाड़े का विधिवत शुभारंभ किया। इस दौरान एनजेएचपीएस की ओर से अधिकारियों और कर्मचारियों को स्वच्छता के प्रति शपथ दिलाई गई। इस अवसर पर परियोजना प्रमुख संजीव सूद ने अपने संबोधन में कहा कि भारत सरकार की ओर से स्वच्छता अभियान को लेकर विभिन्न कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं।
विज्ञापन


उन्होंने प्रत्येक नागरिक से अपने स्तर पर भी अपनी जीवन शैली में उद्देश्य की पूर्ति के लिए अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने का आग्रह किया। इस उपलक्ष्य में आगामी आयोजित किए जाने वाले कार्यक्रमों की रूपरेखा सीएसआर विभाग के प्रबंधक आरएस राणा और सहायक प्रबंधक प्रणव कुदंन ने तैयार की। इस मौके पर परियोजना मानव संसाधन महाप्रबंधक प्रवीण नेगी सहित कई अन्य लोग मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed