{"_id":"5cd83d9fbdec2207826dd02c","slug":"155767548116-rampur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"देवठी में 21 मई से ग्रामीण स्तरीय क्रिकेट में प्रतिभा दिखाएंगे खिलाड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देवठी में 21 मई से ग्रामीण स्तरीय क्रिकेट में प्रतिभा दिखाएंगे खिलाड़ी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
तकलेच (रामपुर बुशहर)। जल्द ही 12/20 वैली के देवठी में क्रिकेटरों को अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिलेगा। युवक मंडल देवठी की ओर से पहली बार ग्रामीण स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन 21 से 28 मई तक किया जा रहा है। प्रतियोगिता के आयोजन को लेकर रविवार को क्लब की बैठक अध्यक्ष अरूण कुमार की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में प्रतियोगिता के आयोजन को लेकर रूपरेखा तैयार की गई।
इस अवसर पर अरूण कुमार ने कहा कि स्वर्गीय विनोद चौहान मेमोरियल क्रिकेट कप की विजेता टीम को 41 हजार रुपये नकद और उप विजेता टीम को 20 हजार रुपये की राशि से सम्मानित किया जाएगा। प्रतियोगिता के समापन समारोह में स्थानीय विधायक नंदलाल बतौर मुख्यातिथि मौजूद रह कर विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कृत करेंगे। ग्रामीण स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता के आयोजन का मुख्य उद्देेश्य खिलाड़ियों में उनकी प्रतिभा को निखारने का अवसर देना है। उन्होंने सभी ग्रामीण स्तरीय टीमों को प्रतियोगिता में बढ़-चढ़ कर भाग लेने की अपील की है। वहीं इस मौके पर युवक मंडल उपाध्यक्ष अविनाश मुखिया, कोषाध्यक्ष हरबंज कुमार, सचिव अनिल चौहान, मुख्य सलाहकार धर्म सिंह मुखिया, बाबू राम शर्मा, मोहन सिंह चौहान, प्रेम, अनिल शर्मा और संजीव चौहान सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन