{"_id":"5cd5a50dbdec220700633418","slug":"15575053538-rampur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांच माह में उखड़ी समोली पुल के दोनों ओर सड़क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पांच माह में उखड़ी समोली पुल के दोनों ओर सड़क
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
रोहड़ू। समोली पुल के दोनों ओर छह महीने पहले पक्की की गई सड़क उखड़ गई है। सड़क पर दरारें पड़ने के कारण लोगों ने निर्माण कार्य की गुणवत्ता को लेकर सवाल उठाए हैं। पुल का उद्घाटन पिछले साल नवंबर महीने में मुख्यमंत्री जय राज ठाकुर ने किया था।
रोहड़ू बाजार की बाईपास सड़क को जोड़ने के लिए समोली में डबल लेन पुल का निर्माण कार्य पिछले साल नंबर महीने में पूरा किया गया। पुल के दोनों ओर लोक निर्माण विभाग ने ठेकेदार से सड़क को उद्घाटन दौरान दिवारें लगाकर करीब बीस मीटर पक्का किया था। अब दोनों ओर पक्की की गई सड़क पूरी उखड़ चुकी है। सड़क पर कई जगह पर पुल के दोनों ओर दरारें पड़ चुकी हैं। उखड़ी सड़क पर वाहन चलाने में चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लोनिवि के अधिशासी अभियंता रवि भट्टी ने बताया कि उद्घाटन के दौरान सड़क को पूरा पक्का नहीं किया गया था। सड़क को विभाग की ओर से दोबारा पक्का किया जा रहा है। इसमें विभाग की ओर से कोई लापरवाही नहीं बरती गई है।
विज्ञापन