{"_id":"5cd5a502bdec22077b457d31","slug":"15575053425-rampur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वॉलीबाल में विहणी को हराकर कोल्था टीम बनी विजेता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वॉलीबाल में विहणी को हराकर कोल्था टीम बनी विजेता
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
आनी (कुल्लू)। उपमंडल मुख्यालय आनी में बुधवार से शुरू हुए चार दिवसीय जिला स्तरीय आनी मेले के तीसरे दिन शुक्रवार को मेले का लुत्फ उठाने के लिए भारी जन सैलाब उमड़ा। दिन के मेले में लोगों का लोक गायक हेतराम भारद्वाज, नंदलाल, केशव शर्मा, गेहरु राम सहित स्कूली बच्चों और महिला मंडलों ने रंगारंग प्रस्तुतियां देकर दर्शकों का खूब मनोरंजन किया। शुक्रवार को मेले में आकर्षण का मुख्य केंद्र महिलाओं की रस्साकशी प्रतियोगिता रही, जिसमें विभिन्न महिला मंडलों की महिलाओं ने अपना दमखम दिखाया।
वीरवार को मेले की सांस्कृतिक संध्या में लोक गायक रमेश ठाकुर, हेमंत शर्मा, नरेंद्र नीटू, एसी भारद्वाज, प्रिंस गर्ग, रमना भारती, हितेंद्र साहसी, रानी ठाकुर, हेतराम भारद्वाज, नाटी किंग कुलदीप शर्मा सहित अन्य कई कलाकारों ने बेहतरीन प्रस्तुतियां देकर दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया। मंच संचालक मुनीश नंदन ने भी अपनी शेरो शायरी से लोगों को खूब हंसाया। शुक्रवार को मेले में व्यापार मंडल आनी के प्रधान विनोद चंदेल ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की।
विज्ञापन
वॉलीबाल प्रतियोगिता में कोल्था टीम ने मारी बाजी
जिला स्तरीय आनी में खेलों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित वॉलीबाल प्रतियोगिता में विभिन्न क्षेत्रों की 8 टीमों ने भाग लिया। शुक्रवार को प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला विहणी और कोल्था टीम के मध्य खेला गया। इसमें कोल्था टीम ने बिहणी को करारी मात देकर विजेता का खिताब अपने नाम किया। यह प्रतियोगिता आनी क्षेत्र के राष्ट्रीय खेल कोच नवल ठाकुर और दयाल सिंह के मार्गदर्शन में आयोजित की गई। मेला कमेटी की ओर से वॉलीबाल की विजेता और उपविजेता टीम को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। चार दिवसीय इस मेले में रस्साकशी प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया, जिसमें आनी क्षेत्र के अलावा साथ लगते करसोग और चच्योट क्षेत्र की महिलाओं ने बढ़-चढ़कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
विज्ञापन