फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   रोहड़ू, चौपाल और जुब्बल-कोटखाई विस क्षेत्रों के लिए 15 मई को बसों में जाएंगे चुनाव कर्मचारी

रोहड़ू, चौपाल और जुब्बल-कोटखाई विस क्षेत्रों के लिए 15 मई को बसों में जाएंगे चुनाव कर्मचारी

Wed, 08 May 2019 10:27 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 08 May 2019 10:27 PM IST
विज्ञापन
रोहड़ू, चौपाल, जुब्बल-कोटखाई के लिए
विज्ञापन

15 को बसों में जाएंगे चुनाव कर्मचारी
सहायक निर्वाचन अधिकारी रामपुर ने दिए दिशा-निर्देश
16 मई को कर्मचारियों के लिए होगा तीसरा पूर्वाभ्यास
अमर उजाला ब्यूरो
रामपुर बुशहर। लोकसभा चुनाव के लिए विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में चुनाव कर्मचारी तैनात किए गए हैं। सहायक निर्वाचन अधिकारी एवं एसडीएम रामपुर नरेंद्र चौहान ने कहा कि विधानसभा क्षेत्र रोहड़ू, चौपाल, जुब्बल, कोटखाई, ठियोग, कसुुम्पटी, शिमला ग्रामीण और शिमला शहरी के लिए चुनाव कर्मचारी तैनात किए गए हैं। उपरोक्त चुनाव कर्मचारियों के लिए 16 मई को प्रात: दस बजे संबंधित विधानसभा क्षेत्रों में तीसरे पूर्वाभ्यास का आयोजन किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि इसी कड़ी में रोहड़ू, जुब्बल-कोटखाई और चौपाल जैसे दूरदराज विधानसभा क्षेत्रों के लिए सुरक्षित परिवहन व्यवस्था की कमी और चुनाव कार्य की महता को देखते हुए निर्णय लिया गया है कि 15 मई को प्रात: 9 बजे पद्म रावमापा रामपुर के प्रांगण से उपरोक्त विस क्षेत्रों में कर्मचारियों की सुविधा के लिए बसें भेजी जाएंगी। इस संबंध में सहायक निर्वाचन अधिकारी नरेंद्र चौहान ने रोहड़ू, चौपाल और जुब्बल-कोटखाई विधानसभा क्षेत्र जाने वाले रामपुर उपमंडल के सभी चुनाव कर्मचारियों से अपील की है कि वे 15 मई को प्रात: 9 बजे पद्म रावमापा रामपुर के परिसर में आकर बस सेवा का लाभ उठाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed