{"_id":"5cd30a68bdec22072d1b878a","slug":"15573346926100-rampur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रामपुर कॉलेज के 100 से अधिक छात्र गणित में फेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रामपुर कॉलेज के 100 से अधिक छात्र गणित में फेल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीएससी पांचवें सेमेस्टर के
गणित विषय में 100 छात्र फेल
रामपुर कॉलेज में गुस्साए छात्रों ने प्राचार्य को सौंपा ज्ञापन
चेताया-रि-चेकिंग नहीं हुई तो आरटीआई के तहत करवाएंगे जांच
अमर उजाला ब्यूरो
रामपुर बुशहर। बीएससी पांचवें सेमेस्टर के गणित विषय में रामपुर कॉलेज के 100 से अधिक छात्र फेल हो गए हैं। बीते वर्ष अक्तूबर और नवंबर माह में पीजी कॉलेज के 150 छात्रों ने यह परीक्षा दी थी, जिनमें से 100 से अधिक छात्रों का परीक्षा परिणाम खराब रहा है। गुस्साए छात्रों ने कॉलेज के प्राचार्य को ज्ञापन सौंप कर प्रदेश विवि से रि-चेकिंग की मांग उठाई है।
बुधवार को रामपुर कॉलेज में बीएससी पांचवें सेमेस्टर के छात्र अमित, रक्षा, बबीता कुमारी, दीपिका चौहान, नवनीत ठाकुर, प्रितिका, हितेश्वर शर्मा, सारांश ठाकुर, राहुल शर्मा, रोनित, विशाल वर्मा, सुमन ठाकुर, निखिल, सूरज शर्मा, संजीव कुमार, जितेंद्र, रीतु और बलवंत सहित अन्य छात्रों ने कॉलेज प्राचार्य डॉ. केसी कश्यप को ज्ञापन सौंपा।
उन्होंने कहा कि बीते अक्तूबर-नवंबर माह में कॉलेज पांचवें सेमेस्टर के करीब 150 छात्रों ने गणित विषय की परीक्षा दी थी। परीक्षा परिणाम में 100 से अधिक छात्र अनुत्तीर्ण दर्शाए गए हैं, जबकि अन्य विषयों में इन छात्रों ने अच्छे अंक हासिल किए हैं। उन्होंने प्रदेश विवि के परीक्षा परिणाम को लेकर असंतोष जताया है। छात्रों ने विवि के उप कुलपति से इस मामले में हस्तक्षेप कर गणित विषय की परीक्षा पत्रों की फिर से जांच करने की मांग की है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि जल्द ही कॉलेज के छात्र इस मुद्दे को लेकर कंट्रोलर ऑफ एग्जामिनेशन से भी मिलेंगे। यदि फिर भी समस्या नहीं सुलझी तो वे आरटीआई के तहत इस मामले की जांच करवाएंगे। उन्होंने प्रदेश विवि और शिक्षा विभाग से छात्रों के भविष्य को ध्यान में रखते हुए गणित की परीक्षा की रि-चेकिंग की मांग उठाई है। वहीं इस संबंध में कॉलेज प्राचार्य डॉ. केसी कश्यप ने कहा कि उक्त समस्या को लेकर छात्र उनसे मिले हैं। समस्या को कंट्रोलर ऑफ एग्जामिनेशन के ध्यानार्थ भेजने को कहा गया है। प्रदेश विवि प्रशासन से भी इस मुद्दे को उठाया जा रहा है।