फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   कर्मचारियों के स्थानांतरण पर भडक़े जनप्रतिधी

नहीं सुधरी सड़कें तो बोलेंगे हल्ला, ननखड़ी की प्रमुख सड़कें खस्ताहाल, ग्रामीण झेल रहे परेशानी

Fri, 03 May 2019 11:30 AM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 03 May 2019 11:30 AM IST
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

रामपुर बुशहर। ननखड़ी क्षेत्र की अधिकतर सड़कें खस्ताहाल होने के कारण ग्रामीणों को आवाजाही के दौरान काफी कठिनाइयां झेलनी पड़ रही हैं। ऐसे में रोषजदा ग्रामीणों ने चेताया है कि यदि एक सप्ताह के भीतर सड़कों की हालत सुधारी नहीं गई तो वे प्रदर्शन करने के लिए मजबूर हो जाएंगे। वहीं लोक निर्माण विभाग ननखड़ी के तहत आने वाले सेक्शन खोलीघाट से एक कनिष्ठ अभियंता, सुपरवाइजर और 15 मजदूरों के स्थानांतरण पर क्षेत्र के ग्रामीणों ने रोष जताया है।

ग्रामीणों ने एसडीएम रामपुर नरेंद्र चौहान को ज्ञापन सौंप कर जल्द सड़कों की हालत सुधारने और स्थानांतरित किए गए कर्मचारियों को वापस खोलीघाट सेक्शन में तैनात करने की मांग उठाई है। वीरवार को ननखड़ी तहसील की खुन्नी पनोली, खड़ाहण, गाहण और जाहू पंचायत के जनप्रतिनिधियों का एक प्रतिनिधिमंडल लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता से मिला।
विज्ञापन


ग्रामीणों ने कहा कि ननखड़ी क्षेत्र की प्रमुख टिक्कर खमाडी, रेइबाहली, खड़ाहण-भुट्टी सड़कों की हालत दयनीय बनी हुई है। इन सड़कों से क्षेत्र की हजारों की आबादी लाभान्वित होती है, लेकिन इनके रखरखाव के लिए लोनिवि के खोलीघाट सेक्शन से एक कनिष्ठ अभियंता, दो सुपरवाइजर और 15 मजदूरों को तैनात किया गया था, जिन्हें ननखड़ी उपमंडल विभाग को स्थानांतरित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐेसे में क्षेत्र की प्रमुख सड़कों की हालत बिगड़ती जा रही है, जिनके रखरखाव के लिए कोई कर्मचारी मौजूद नहीं है। क्षेत्र में चेरी का सीजन शुरू हो चुका है और करीब दो माह बाद सेब सीजन शुरू होगा। ऐसे में सड़कों की खस्ताहालत से बागवानों को अपनी फसलें मंडी पहुंचाने में भारी दिक्कतें झेलनी होंगी।


खुन्नी पनोली पंचायत प्रधान कुलदीप मेहता, उप प्रधान नरेश कुमार, खड़ाहण पंचायत प्रणान कमलानंद कश्यप, गाहण पंचायत प्रधान जगदीश मेहता, जाहू पंचायत उप प्रधान कुलदीप ठाकुर सहित अन्य ग्रामीणों ने एसडीएम रामपुर नरेंद्र चौहान को एक ज्ञापन भी सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से उन्होंने चेताया है कि यदि एक सप्ताह के भीतर ग्रामीणों की समस्या को लेकर उचित कदम नहीं उठाए गए तो ग्रामीण सड़कों पर उतरकर प्रदर्शन करने के लिए मजबूर हो जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed