{"_id":"5cc48537bdec2207594af82a","slug":"155638309714-rampur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोगों को मतदान के प्रति किया जागरूक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोगों को मतदान के प्रति किया जागरूक
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
नेरवा (रोहड़ू)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला देइया में निर्वाचन आयोग द्वारा मतदाता जागरूकता हेतु सिस्टेमेटिक वोटर एजूकेशन एंड इलेक्टोरल पार्टिसिपेशन (स्वीप) कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन स्वीप नोडल अधिकारी सुरेंद्र बिमटा की अध्यक्षता में किया गया।
इस अवसर पर स्थानीय लोगों एवं छात्रों को भारतीय लोकतंत्र में मतदान का महत्व समझाया गया एवं सभी मतदाताओं को मतदान के लिए जागरूक किया गया। सुरेंद्र बिमटा ने कहा कि मतदान में हमारी जितनी ज्यादा भागीदारी होगी। हमारा लोकतंत्र और देश उतना ही मजबूत होगा।
विज्ञापन
वहीं स्कूल के प्रधानाचार्य संजय धीमान ने कहा कि सभी व्यक्तियों को अपने वोट की शक्ति पहचाननी होगी। हमारा एक वोट हमारे भविष्य को संवार सकता है। इसलिए अपने वोट को व्यर्थ न जाने दें। इसका भरपूर प्रयोग करें और 19 मई को मतदान केंद्र पर जाकर अपना मत अवश्य डालें। इस अवसर पर केशव झेलटा एवं स्कूल का स्टाफ भी उपस्थित रहा।
विज्ञापन