{"_id":"5cc331f1bdec221418355d22","slug":"155629624414-rampur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंग्रेजी लेखन में शिवन, हिंदी लेखन में अरनव ने बाजी मारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंग्रेजी लेखन में शिवन, हिंदी लेखन में अरनव ने बाजी मारी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
रोहड़ू। शहीद भगत सिंह पब्लिक स्कूल बटाड़गलु में विभिन्न खेल स्पर्धाओं का आयोजन किया गया। इसमें स्कूल के सभी विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़ कर भाग लिया। इस मौके पर लेखन, मेहंदी, बुनाई और चेयर रेस स्पर्धा का आयोजन किया गया।
इस मौके पर आयोजित अंग्रेजी लेखन स्पर्धा में शिवन किम्टा ने प्रथम, निखिल राणा ने दूसरा, रीजुल स्टेटा ने तीसरा, धैर्य बिरटा ने चौथा तथा अरनव लाल्टा ने पांचवां स्थान हासिल किया। वहीं हिंदी लेखन स्पर्धा में अरनव स्टेटा ने प्रथम, कसक ने दूसरा, ऐरिक ने तीसरा, शिवन किम्टा ने चौथा और वैशनवी तेजटा ने पांचवां स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन
मेहंदी स्पर्धा में स्मृति धौटा ने पहला, मन्नत सरजोल्टा ने दूसरा, ईशा धानसिंगटा ने तीसरा, स्वाति रांटा ने चौथा और पंकित मास्टा ने पांचवां स्थान हासिल किया। बुनाई स्पर्धा में रिया स्टेटा ने पहला, स्नेहा संगरोली ने दूसरा, अनवी दिल्टा ने तीसरा, मृनल राज्टा ने चौथा और श्रेजल जेहटा ने पांचवां स्थान हासिल किया। चेयर रेस स्पर्धा में नैतिक ने प्रथम, स्वास्तिक घमटा ने दूसरा, ईशान ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। स्कूल के निदेशक राजिंद्र तेजटा ने बताया कि स्पर्धा का आयोजन छात्रों के भौतिक व मानसिक विकास के लिए किया गया था। स्कूल में समय-समय पर विभिन्न प्रकार की स्पर्धाएं आयोजित की जाती हैं।
विज्ञापन