फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   दलीप सिरमौरी एचडीब्रदर्ज कुलदीप शर्मा के नाम रहेगी रोहडू मेले की सांस्कृतिक संध्या

दलीप सिरमौरी, एचडी ब्रदर्ज कुलदीप शर्मा मचाएंगे धमाल

Fri, 19 Apr 2019 11:21 AM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 19 Apr 2019 11:21 AM IST
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

रोहड़ू। राज्य स्तरीय रोहड़ू मेले की तीन सांस्कृतिक संध्याओं में दलीप सिरमौरी एचडी ब्रदर्ज और कुलदीप शर्मा मुख्य कलाकार होंगे। मेला कमेटी की ओर से कलाकारों के चयन की प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। मेले के शुभारंभ मौके पर राम लीला मैदान में मेघा नाटी का आयोजन किया जा रहा है। इस दौरान सभी स्कूलों के विद्यार्थी और मेले के लिए उपस्थित सभी लोग दस मिनट तक बिना रुके नाटी डाल कर मेले की शुरूआत करेंगे।

वहीं राज्य स्तरीय रोहड़ू मेले में 21 अप्रैल को रीना ठाकुर, काकू चौहान, लोकिंद्र चौहान और दलीप सिरमौरी मुख्य कलाकार होंगे। वहीं 22 अप्रैल की सांस्कृतिक संध्या में दिनेश शर्मा, नरेंद्र रंजन, एचडी ब्रदर्ज और 23 अप्रैल को गीता भारद्वाज कार्तिक शर्मा, किशन वर्मा, तांत्रा ग्रुप और कुलदीप शर्मा अपनी प्रस्तुति देंगे। 22 अप्रैल को देवता शिकडू की शोभा यात्रा मेले का मुख्य आकर्षण रहेगी। सांस्कृतिक कार्यक्रमों में दिन के समय स्थानीय कलाकार और स्कूलों के छात्र अपनी-अपनी प्रस्तुतियां देंगे। इसके अलावा बागडी ब्रदर्ज म्यूजिकल ग्रुप की ओर से लोगों को मतदान के लिए जागरूक किया जाएगा।
विज्ञापन


मेला कमेटी के अध्यक्ष एवं एसडीएम बीआर शर्मा ने बताया कि सभी कलाकारों के मानदेय का भुगतान ऑनलाइन किया जाएगा। सभी कलाकारों को कड़े निर्देश दिए गए हैं कि मंच पर चुनाव आचार संहित का विशेष ध्यान रखा जाए। यदि किसी से मंच से किसी प्रकार आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन किया तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। मेले के दौरान सभी खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन रामलीला मैदान में किया जाएगा। खेलों में वॉलीबाल, कबड्डी और रस्साकशी को शामिल किया गया है। मेले के शुभारंभ पर मुख्य अतिथि डीसी शिमला राजेश्वर गोयल और समापन समारोह में मंडल आयुक्त शिमला बीसी बढालिया शिरकत करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed