{"_id":"5ca78244bdec22140559bc1a","slug":"15544818117-rampur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रिकांगपिओं में युवा मतदाताओं को किया जागरूक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रिकांगपिओं में युवा मतदाताओं को किया जागरूक
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
रिकांगपिओ (किन्नौर)। किन्नौर जिले के रिकांगपिओ में मतदाताओं को मतदान के लिए जागरूक करने के लिए जिला शिक्षण एवं प्रशिक्षण संस्थान रिकांगपिओ में नारा लेखन और चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें काफी संख्या में यहां प्रशिक्षण ग्रहण कर रहे छात्र और छात्राओं ने भाग लिया।
इस प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य मतदाताओं को आगामी 19 मई 2019 को होने वाले लोकसभा चुनाव में मतदान करने के लिए प्रेरित करना है। संस्थान के प्रधानाचार्य सीजे नेगी ने विद्यार्थियों से आगामी लोकसभा चुनाव में अपना मताधिकार का प्रयोग करने का आह्वान किया।
विज्ञापन
वहीं स्वीप के तहत केंद्रीय विद्यालय रिकांगपिओ में भी एक चित्रकला और नारा लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें लगभग 80 विद्यार्थियों ने भाग लिया। विद्यालय के प्रधानाचार्य योगराज बोज्ञाटो ने बताया कि प्रतियोगिता में भाग लेने वाले प्रथम दस-दस विद्यार्थियों को चयनित किया गया। उनके द्वारा तैयार किए गए नारों और पोस्टरों को जिला प्रशासन को भेजा गया।
विज्ञापन
पाठशाला में विद्यार्थियों को मताधिकार का प्रयोग करने के लिए भी जागरूक किया गया। इस विद्यालय के अध्यापक देव चंद सिंह, मुकेश और आत्मा जाहिरा ने निर्णायक मंडल की भूमिका निभाई। इस अवसर पर प्रवक्ता ललिता नेगी, संध्या और यशवंत नेगी मौजूद रहे।