{"_id":"5c965eb8bdec22140f075deb","slug":"155335860615-rampur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुल्लू कांग्रेस अध्यक्ष को टिकट देने की पैरवी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुल्लू कांग्रेस अध्यक्ष को टिकट देने की पैरवी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
निरमंड (कुल्लू)। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी निरमंड की बैठक में सर्वसहमति से प्रस्ताव पारित कर मंडी लोकसभा सीट से जिला कुल्लू कांग्रेस अध्यक्ष बुद्धि सिंह ठाकुर को टिकट देने की पैरवी की गई। बैठक अध्यक्ष लाल चंद मारकोनी की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में आनी विधानसभा क्षेत्र के प्रभारी राजेंद्र वर्मा विशेष रूप से उपस्थित रहे।
प्रस्ताव की प्रति कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी और प्रदेश अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर को भेजी गई। सदस्यों का कहना है कि जिला अध्यक्ष पिछले लंबे समय से पार्टी के विभिन्न पदों पर रहते हुए कांग्रेस के एक वफादार सिपाही के रूप में कार्य करते आए हैं। वे एक सशक्त उम्मीदवार हैं।
विज्ञापन
पार्टी हाईकमान उनकी सेवाओं और जनता के बीच उनके जनाधार को देखते हुए उन्हें अपना पार्टी प्रत्याशी घोषित करें। इस मौके पर विस चुनाव क्षेत्र के पूर्व प्रत्याशी परस राम, ओम प्रकाश, लोक राज, विदेशा नंद शर्मा, इंद्र पाल, जेआर प्रेमी, दिनेश कुमार, अमी चंद, सुनील कुमार, सुनीता, शीला देवी, मंगत राम, खेम राज और पद्म स्नेही सहित कई अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन