{"_id":"5c950b6dbdec2214593a9053","slug":"155327174716-rampur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ठेका न हटाया तो तोड़ देंगीं शराब की बोतलें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ठेका न हटाया तो तोड़ देंगीं शराब की बोतलें
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
रोहडू। बाडियारा में शराब ठेके के खिलाफ महिलाओं ने मोर्चा खोल दिया है। महिलाओं ने एसडीएम रोहड़ू बीआर शर्मा ज्ञापन देकर ठेका हटाने की मांग की है। महिलाओं ने चेतावनी दी है कि अगर 31 मार्च के बाद बडियारा में ठेका खुला तो महिलाएं शराब की बोतलें तोड़ देंगी। इसके लिए प्रशासन जिम्मेदार होगा। महिलाएं सड़क पर उतरकर आंदोलन करेंगी।
महिलाओं ने कहा बडियारा में दर्जनों घरो है। शराब ठेके के कारण गांव का माहौल खराब हो रहा है। शाम के समय महिलाओं और बच्चों का घर से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। बडियारा नशेड़ियों का अड्डा बन गया है। बडियारा गांव के तीन किलोमीटर क्षेत्र में शराब का ठेका न खोला जाए। इस संबंध में पहले भी प्रशासन को अवगत कराया जा चुका है। महिला मंडल बडियारा की प्रधान दीपना देवी, सचिव कमला, बबली, रेवा देवी, रूमा, मिसी देवी, पूनम, बिनता, रेनु, वृंदा, सोदा देवी, शाना देवी, पूरन दासी, शांता, प्रभा, बांकी, शामा, पदमा ने बताया कि डीएसपी रोहड़ू को इस संबंध में सूचित किया गया है। उन्होंने बताया कि अगर 31 मार्च के बाद बडियारा के तीन किलोमीटर क्षेत्र में कोई शराब का ठेका खुला, तो महिला मंडल कानून को अपने हाथ में लेकर शराब की बोतलें तोड़ने पर मजबूर हो जाएंगी। प्रशासन के खिलाफ आंदोलन करेगी।
विज्ञापन