{"_id":"5c950b60bdec22142e74a407","slug":"15532717349-rampur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रदेश में चारों लोस सीटें जीतेगी कांग्रेस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रदेश में चारों लोस सीटें जीतेगी कांग्रेस
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
चौपाल (रोहड़ू)। कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष सुरेंद्र मोहन मेहता ने दावा किया है कि लोकसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी प्रदेश की चारों सीटें भारी बहुमत से जीतेंगी। उन्होंने कहा कि सांसद वीरेंद्र कश्यप का कार्यकाल पूरी तरह से निराशाजनक रहा है। सांसद भ्रष्टाचार में संलिप्त रहे हैं और शिमला संसदीय क्षेत्र में अपनी लोकप्रियता खो चुके हैं। इसलिए शिमला संसदीय सीट कांग्रेस भारी मतों से जीतेगी। भाजपा सरकार ईवीएम मशीनों से छेड़छाड़ कर रही है।
चौपाल में एसडीएम को हटाया तो गया लेकिन अभी तक यह पता नहीं चला है कि उन्होंने किसके कहने पर स्ट्रांग रूम का ताला तोड़ा था। उन्होंने चुनाव आयोग से आग्रह किया है कि इस बारे में एसडीएम से गहनता से पूछताछ होनी चाहिए तथा सच जनता के सामने आना चाहिए। चौपाल के विधायक भी चौपाल क्षेत्र का विकास करवाने में नाकाम रहे हैं। विधायक ने केवल झूठी घोषणाएं की और उनकी कोई भी योजना धरातल पर नहीं उतरी है। इस अवसर पर कांग्रेस संगठन सचिव मदन सरेगटा, ब्लॉक उपाध्यक्ष प्रताप नेगी, पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष देवेंद्र औक्टा, नगीन मेहता और संतोष भिखटा मौजूद रहे।
विज्ञापन