{"_id":"5c926c72bdec2207143e8f15","slug":"155309997816-rampur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"केंद्र और प्रदेश सरकार हर मोर्चे पर फेल : कायथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केंद्र और प्रदेश सरकार हर मोर्चे पर फेल : कायथ
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
ननखड़ी (रामपुर बुशहर)। मंडी लोकसभा सीट से सीपीआईएम के उम्मीदवार दलीप कायथ के समर्थन में बुधवार को ननखड़ी ब्लॉक की बैठक आयोजित हुई। इस बैठक में क्षेत्र से पार्टी के कार्यकर्ता और सदस्यों ने चुनाव की रणनीति को लेकर चर्चा की। प्रत्याशी दलीप कायथ ने कहा कि मोदी के नेतृत्व में भाजपा आज देश में पूरी तरह फेल हुई है। देश में रोज किसान आत्महत्याएं कर रहे हैं। किसानों को उनकी उपज का दाम ही नहीं मिल पा रहा है। दूध का दाम आज प्रदेश में पानी के दाम से भी कम है, जिसके चलते पशुपालन करना भी कठिन हो गया है। देश में नोटबंदी के बाद अर्थव्यवस्था बिगड़ी है और भाजपा इस सब को ऐतिहासिक बताने में लगी हुई है। नारकंडा-ननखड़ी सड़क खस्ता हालत में है। नवंबर माह से अब तक यह सड़क कई बार बाधित हो चुकी है। काम की गुणवत्ता की ओर ध्यान ही नहीं दिया जा रहा। बैठक में ननखड़ी में 6 जोन बनाकर चुनाव की तैयारियां आरंभ करने की योजना बनाई गई। इस मौके पर ओम प्रकाश, दयाल सिंह, राजेंद्र मेहता, चेत राम, राजन मेहता, कृष्ण, सुरेश और अश्वनी सहित अन्य मौजूद रहे।