{"_id":"5c926c62bdec2214374a75c2","slug":"155309996114-rampur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ईवीएम तथा वीवीपेट की दी जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ईवीएम तथा वीवीपेट की दी जानकारी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रोहड़ू। निर्वाचन आयोग की ओर से बुधवार को पीजी कॉलेज सीमा में मतदाता जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। छात्रों को ईवीएम तथा वीवीपेट की विस्तृत जानकारी दी गई। वहीं छात्रों को मताधिकार के महत्व बताया गया। इस मौके पर कॉलेज की प्राचार्य डॉ. ललिता रावत भी उपस्थित रही।
विज्ञापन
कार्यक्रम में निर्वाचन कानूनगो बलवंत सिंह ने ईवीएम तथा वीवीपेट मशीन की कार्यप्रणाली के बारे में छात्रों को समझाया। इसके अतिरिक्त ईवीएम जागरूकता अभियान केनोडल अधिकारी सतपाल शर्मा, ईवीएम मास्टर ट्रेनर सिद्धार्थ शर्मा ने अपने समक्ष सभी छात्र-छात्राओं से अभ्यास हेतु मतदान भी करवाया। मतदाता जागरूकता शिविर के दौरान कॉलेज में हस्ताक्षर अभियान भी चलाया गया। जिसमें सभी छात्र-छात्राओं ने भाग लिया।
विज्ञापन
जिन पात्र छात्र-छात्राओं के नाम मतदाता सूची में दर्ज नहीं थे, उन्हें संबंधित बीएलओ तथा निर्वाचन कार्यालय रोहडू में संपर्क करने के लिए सूचित किया गया। सभी छात्र-छात्राओं को उनके संबंधित बीएलओ के मोबाइल नंबर भी दिए गए। शिविर में कॉलेज के एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डॉ. उमेश नारटा, आर्यन चौहान, प्रो. हरीश सांजटा, प्रो. चंद्र रांगटा, प्रो. चंद्र सैन, प्रो. वरुण बंदटा तथा प्रो. नरेश चौहान भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन