{"_id":"5c926c58bdec2213f52b79b5","slug":"15530999521-rampur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रंगोली प्रतियोगिता में रोबर्ट ग्लेजर सदन ने बाजी मारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रंगोली प्रतियोगिता में रोबर्ट ग्लेजर सदन ने बाजी मारी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
रामपुर बुशहर। बुशहर बीएड कॉलेज नोगली (कलना) में होली पर्व धूमधाम से मनाया गया। प्रशिक्षुओं के लिए अंतरसदनीय रंगोली और मेंहदी प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। वहीं प्रशिक्षुओं ने एक दूसरे को रंग लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं। इस दौरान आयोजित रंगोली प्रतियोगिता में रोबर्ट ग्लेजर सदन ने प्रथम, डीएस कोठारी और सुकरात सदन ने संयुक्त रूप से दूसरा स्थान प्राप्त किया।
वहीं गांधी सदन ने तृतीय स्थान पाया। मेंहदी प्रतियोगिता में सुनीता-शीतल प्रथम, एकता-रीना द्वितीय और अनिता-वीटी ने तृतीय स्थान पर बाजी मारी। संस्थान की प्राचार्य वर्षा ठाकुर ने प्रशिक्षुओं को होली पर्व की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने सभी प्रशिक्षुओं से इस पर्व को हर्षोल्लास और शांतिपूर्वक तरीके से मनाने का आह्वान किया। इस मौके पर संस्थान के अध्यक्ष डीडी मेहता, सचिव पवन आनंद, कोषाध्यक्ष हितेंद्र गुप्ता, निदेशक ई. राजीव शर्मा सहित प्रशिक्षु मौजूद रहे।
विज्ञापन
वहीं आर्य पब्लिक स्कूल खनेरी में भी होली पर्व की धूम रही। शिक्षक, गैर शिक्षक वर्ग और छात्र छात्राओं ने एक दूसरे को रंग लगाकर होली पर्व मनाया। स्कूल के प्रबंधक रमेश अष्टू और प्रधानाचार्य विनोद अष्टू ने छात्र-छात्राओं को होली पर्व के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि होली पर्व भाईचारे और आपसी प्रेम का प्रतीक है। इस दिन सभी लोग द्वेष भावना को भूल कर एक दूसरे को गले लगाकर खुशियां सांझा करते हैं। इस मौके पर चंद्रकांता अष्टू, रीता, भावना, रेखा, लज्जा, कनिका, मंजू, प्रिया, सुनीला, अरूणा, राजेंद्र, राकेश, सुलोचना, दुर्गा, यशोदा, अंशिका, आशा और सोनू सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन