{"_id":"5c91160ebdec2214476325e8","slug":"155301232616-rampur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहाड़ी कलाकार राजठाकुर के गानों पर मचा धमाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पहाड़ी कलाकार राजठाकुर के गानों पर मचा धमाल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
रामपुर बुशहर। पीजी कॉलेज रामपुर के सभागार में मंगलवार को कुर्पण वैली छात्र एसोसिएशन ने गेट टू गेदर धूमधाम से मनाया। सर्वपल्ली राधाकृष्ण बीएड, एमएड कॉलेज के एमडी मुकेश शर्मा ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। एसोसिएशन के प्रधान शुभम भंडारी ने मुख्य अतिथि और अन्य अतिथियों का स्वागत किया। मुख्यातिथि मुकेश शर्मा ने दीप प्रज्ज्वलित करके कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
सरस्वती वंदना से सांस्कृतिक कार्यक्रम का आगाज किया। कॉलेज के छात्र और छात्राओं ने पहाड़ी, हिंदी और किन्नौरी नाटी पेश करके सभागार में मौजूद दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया। कार्यक्रम के दौरान प्रसिद्ध पहाड़ी कलाकार राजठाकुर ने एक के बाद एक पहाड़ी गानों से धमाल मचाया। राजठाकुर ने ओ रिना दिला माना रे खेले ओ रिना, धारा पारा री छौरी, मेरी गला ला बुरा नहीं मनना, दसी दे दवली जवली रे और जीना रे रास्ता सहित अन्य पहाड़ी गानों से सभी छात्रों को देर शाम तक नाचने पर मजबूर किया।
विज्ञापन
इस मौके विशेष अतिथि सर्वपल्ली राधाकृष्णन बीएड एमएड कॉलेज नोगली के प्रधानाचार्य नवीन मोक्टा, सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य पद्म छात्र स्कूल एके गोस्वामी, उमा दत्ता, प्रो डॉ. चमन लाल, वरिष्ठ प्रबंधक आईसीआईसीआई रामपुर विक्की ठाकुर, जेएल चौहान, महिश्वया नेगी, राकेश कायथ, अनिल और प्रधान कुर्पण वैली छात्र एसोसिएशन रामपुर के प्रधान शुभम भंडारी, कुर्पण वैली के चेयरमैन संजीव ठाकुर सहित कई छात्र और छात्राएं मौजूद रहे।
विज्ञापन