{"_id":"5c8bcc39bdec22145544e14c","slug":"1552665747175-rampur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भूस्खलन के चपेट में आई बोलेरो कैंपर, चालक गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भूस्खलन के चपेट में आई बोलेरो कैंपर, चालक गंभीर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
भावानगर (किन्नौर)। भावानगर के नजदीक एनएच -5 नाथपा ब्लॉक प्वाइंट में भूस्खलन के दौरान एक बोलेरो कैंपर चपेट मेें आ गई। जिससे वाहन चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। वाहन में कुल सात लोग सवार थे।
प्राप्त जानकारी के अनुसार शुक्रवार सुबह करीब 10 बजे नाथपा के समीप ब्लॉक पाइंट पर बोलेरो नंबर एचपी 02 0832 पर अचानक ऊपर से भारी मात्रा में पत्थर आ गिरे। इस वाहन में चालक के अतिरिक्त अन्य छह लोग सवार थे। सभी लोग एलएडटी कंपनी में कार्यरत हैं जो भावानगर से ड्यूटी के लिए वांगतू जा रहे थे। गाड़ी मालिक राजीव नेगी गांव छोटा कंबा तहसील निचार है और इस वाहन को रविकांत पुत्र ज्ञान चंद गांव व डाक घर नाथपा तहसील निचार जिला किन्नौर (30 वर्षीय) चला रहा था। पत्थरों की चपेट में आने से वाहन चालक रवि कांत को काफी चोटें आईं। वहां उपस्थित लोगों ने वाहन चालक रविकांत को घटनास्थल से सीएचसी भावानगर पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के पश्चात उसे रामपुर अस्पताल रेफर किया गया। तहसीलदार भावानगर रोशन लाल कपाटिया ने बताया कि घायल को प्रशासन की ओर से पांच हजार बतौर फौरी राहत दे दिए गए हैं।