{"_id":"5c8bcc23bdec22146b5eb828","slug":"155266572520-rampur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पानी, बिजली और रिक्त पदों के उठे मुद्दे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पानी, बिजली और रिक्त पदों के उठे मुद्दे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
आनी (कुल्लू)। आनी पंचायत समिति की त्रैमासिक बैठक में पानी, बिजली और स्कूलों में रिक्त पड़े अध्यापकों पदों आदि का मुद्दा सदस्यों ने जोर-शोर से उठाया। वहीं बैठक में अधिकारियों के नदारद रहने पर सदस्यों ने कड़ी नाराजगी जताई। पंस की बैठक अजंना भारती की अध्यक्षता में संपन्न हुई।
बीडीसी कमली देवी ने गाडाडीम में बिजली सप्लाई सुचारू न होने और उखड़ी सड़कों के बारे में अवगत करवाया। वहीं आनी पंचायत की दुकानों के रेट तय करने के बारे में भी चर्चा की गई, लेकिन आचार संहिता के कारण बात हो नहीं पाई। बीडीसी आनी संदीपना ने पंचायतों पर अनदेखी का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि पंचायतें विकास कार्यों को लेकर गंभीर नहीं हैं। बीडीसी गोयला आजाद ने एंबुलेंस योग्य सड़कों का मुद्दा उठाया। वहीं जावन पंचायत प्रधान ने सड़कों की खस्ता हालत पर चिंता जताई।
विज्ञापन
इस अवसर पर अड्डा प्रभारी आनी ओम प्रकाश ने कहा कि सड़कों की हालत खराब होने से चालक पर दबाव न डाला जाए। जब सड़क दुरुस्त होगी तो चालक को भी बस चलाने में काफी दिक्कत नहीं आएगी, लेकिन खस्ताहाल सड़क पर बस चलाना खतरनाक होगा। इस संबंध में एसडीओ आनी केएल सुमन ने बताया कि सड़कों का काम ठेकेदारों को दे दिया गया है। जल्द ही काम पूरा कर दिया जाएगा। एसडीओ विद्युत बोर्ड केहर सिंह ने बताया कि बिजली के बंद पड़े मीटरों को जल्द बदला जाएगा। वहीं कुंगश से बीडीसी हितेश कायथ ने अस्पताल की खस्ताहाल पर चिंता जाहिर की। उन्होंने कहा कि अस्पताल के शौचालय बंद रहते हैं। आनी अस्पताल के पूरे भवन की हालत बेहद खराब है।
विज्ञापन
इस मौके पर बीडीसी गोयला आजाद, पुष्पा देवी, कमली देवी, ख्याल चंद, बलदेव, संदीपना, हितेश कायथ, अनीता, भगवान दास, डॉ. गनेश पाल, यशपाल राणा, नंद लाल चौहान, एसडीओ लोनिवि केएल सुमन, एसडीओ केहर सिंह कश्यप, जितेंद्रा आनंद, शालिनी, ओम ठाकुर, बोध राज शर्मा और जय गोपाल गौतम सहित कई अन्य मौजूद रहे।