फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   किन्नौर जिले में 15 से 30 सेंटीमीटर ताजा हिमपात

आधा दर्जन रूटों पर फंसी निगम की बसें

Fri, 15 Mar 2019 09:38 PM IST
Arvind Thakur अरविन्द ठाकुर
Updated Fri, 15 Mar 2019 09:38 PM IST
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

सांगला (किन्नौर)। जनजातीय जिला किन्नौर में वीरवार रात हुई भारी बर्फबारी से ग्रामीणों की परेशानियां और बढ़ गई हैं। जिले के ग्रामीण रूटों पर यातायात व्यवस्था पूरी तरह से ठप पड़ी है। बर्फबारी के कारण जिले के आधा दर्जन रूटों पर निगम की बसें फंसी हैं। ग्रामीणों को आवाजाही करने में काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है।
जनजातीय जिला किन्नौर में नवंबर माह से शुरू हुई बर्फबारी अभी भी जारी है, जिले में आए दिन हो रही बर्फबारी से जिले में ठंड का प्रकोप बढ़ गया है, वीरवार रात को जहां ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी हुई, वहीं निचले इलाकों में झमाझम बारिश होती रही, जिस कारण समूचा जिला शीतलहर की चपेट में है। जिले में बर्फबारी और बारिश के कारण तापमान में भी भारी गिरावट दर्ज की गई है। शुक्रवार को पर्यटन स्थल कल्पा का अधिकतम तापमान 6.5 डिग्री और न्यूनतम तापमान -5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं पर्यटन स्थल सांगला का अधिकतम तापमान 7.5 डिग्री और न्यूनतम तापमान -5.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन

जिला मुख्यालय रिकांगपिओ सहित कल्पा, रोघी, पांगी, दुन्नी, बारंग, रल्ली, पूनंग, चगांव, यूला, मीरू, उरनी, रामनी, जानी, पानवी, तरांडा, छोटा कंबा, बड़ा कंबा, नाथपा, भावावैली के कटगांव, काफनू और यांगपा, सापनी, कनई, बटूरी, शौंग, चांसू, सांगला, बटसेरी, रक्षम, छितकुल, रिब्बा, रिस्पा, खादरा, आकपा, रारंग, मूरंग, ठंगी, लंबर, कुन्नोचारंग, पूह, आसरंग, लिप्पा, नेसंग, लियो, हांगो, चांगो, रोपावैली, यंगथंग, हांगो, चुलिंग, सुमरा, शलखर सहित अधिकांश ऊंचाई वाले क्षेत्रों में 15 से 30 सेंटीमीटर तक ताजा हिमपात हुआ। बर्फबारी से जिले की 25 सड़कों पर बर्फबारी के कारण यातायात व्यवस्था ठप पड़ी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोक निर्माण विभाग कल्पा के अधिशासी अभियंता विरेंद्र सिंह गुलेरिया और लोनिवि भावानगर के अधिशासी अभियंता आरएल चौहान के अनुसार जिले बाधित मार्गों को बहाल करने के लिए 10 जेसीबी मशीनें और करीब 200 मजदूर तैनात किए गए हैं।

परिवहन निगम के क्षेत्रीय प्रबंधक अजेंद्र चौधरी और अड्डा प्रभारी खीमी राम ठाकुर ने बताया कि बर्फबारी के कारण निगम की बसें सांगला में 2, रोपा में 1, कानम में 1, समदू में 1, काजा में 1 और रोहडू में 1 बस फंस गई है। वहीं जिले के ग्रामीण रूटों तक जहां तक संभव है बसों को भेजा जा रहा है। सड़कों की हालत सुधरते ही बसों की सुचारू आवाजाही करवाई जाएगी। शुक्रवार को जिला मुख्यालय रिकांगपिओ से शिमला की ओर वाहनों की बराबर आवाजाही रही, वहीं रिकांगपिओ से पूह-काजा की ओर वाहनों की आवाजाही ठप पड़ी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed