{"_id":"5c8a7512bdec2213ec62185a","slug":"15525779012-rampur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गणित ओलंपियाड में अनुराग, अशाशा रहे प्रथम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गणित ओलंपियाड में अनुराग, अशाशा रहे प्रथम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
रिकांगपिओ (किन्नौर)। राजकीय माध्यमिक पाठशाला खवांगी में वीरवार को जिला स्तरीय राष्ट्रीय गणित दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में शिक्षा निदेशक उच्च एवं शिक्षा निदेशक निरीक्षण पद्म चंद बिष्ट ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। इस दिवस में क्षेत्र के 11 स्कूलों के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया।
मुख्यातिथि ने कार्यक्रम में मौजूद छात्र-छात्राओं को गणित के बारे में विस्तार से जानकारी देने के साथ-साथ गणित विषय पर अधिक बल देने का आह्वान किया। इस अवसर पर गणित ओलंपियाड की कनिष्ठ और वरिष्ठ वर्गों के बीच प्रतियोगिता भी करवाई गई। इस प्रतियोगिता में वरिष्ठ वर्ग में डीएवी स्कूल रिकांगपिओ के अनुराग नेगी ने प्रथम, कोठी स्कूल की रितिका ने द्वितीय स्थान और हिमालय पब्लिक स्कूल रिकांगपिओ की दीपिका नेगी ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। इसके अतिरिक्त कनिष्ठ वर्ग में उड़ान पब्लिक स्कूल रिकांगपिओ की अशाशा बिष्ट ने प्रथम स्थान, एसडी पब्लिक स्कूल रिकांगपिओ के आयुष ने द्वितीय और हिमालय पब्लिक स्कूल रिकांगपिओ की छात्रा मानसी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। मुख्यातिथि ने प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कार देकर नवाजा।
जिला विज्ञान पर्यवेक्षक गणेश नेगी ने बताया कि यह दिवस 27 फरवरी को मनाया जाता है, परंतु जिला किन्नौर में बर्फबारी के कारण शिक्षण संस्थान बंद रहने के कारण यह दिवस 14 मार्च को मनाया गया। इस मौके पर विभिन्न स्कूलों से आए शिक्षकों ने भी अपनी मौजूदगी दर्ज करवाई।