{"_id":"5c8a7505bdec2213e43a4558","slug":"155257788814-rampur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नोगवैली की सड़कों की हालत सुधारे लोनिवि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नोगवैली की सड़कों की हालत सुधारे लोनिवि
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
रामपुर बुशहर। सड़कों की खस्ता हालत को लेकर कांग्रेस जोन डंसा ने लोक निर्माण विभाग के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। जोन के सदस्यों ने विभाग को एक सप्ताह के भीतर सड़कों को सुधारने के लिए कार्य शुरू करने की मांग की है।
नोगवैली क्षेत्र की सड़कों की खस्ता हालत को लेकर कांग्रेस जोन डंसा का एक प्रतिनिधिमंडल जोन अध्यक्ष पवन हुड्डन की अध्यक्षता में लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता एसके सोबती से मिले। प्रतिनिधिमंडल ने नोगवैली जोन को जोड़ने वाली खस्ताहाल सड़कों के बारे में उन्हें अवगत कराया। प्रतिनिधिमंडल ने रामपुर से वाया शिंगला सड़क के गड्ढे भरने, खुन्ना और शिंगला के बीच सड़क को पक्का करने, हलोग सुंडा सड़क को पक्का करने के अलावा क्रेश बैरियर लगाने की मांग की।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि सनेई से शांदल सड़क को एफसीए स्वीकृत होने के बाद भी प्रोजेक्ट रिपोर्ट नहीं बनाई है। लालसा गांव के बीच 200 मीटर सड़क को पक्का करने, सनेई से शिकारी काला माता मंदिर को नवरात्रों से पहले दुरुस्त करने, जगूणी सनेई सड़क के बीच स्कूल मैदान के समीप चारदिवारी लगाने की मांग रखी। क्षेत्र की इन सड़कों से हजारों की आबादी लाभान्वित होती है। सड़कों की खस्ता हालत से क्षेत्र के किसान बागवानों को भी खासी दिक्कतें झेलनी पड़ रही है। वहीं इस संबंध में लोक निर्माण विभाग रामपुर के अधिशासी अभियंता एसके सोबती ने कहा कि समस्याओं को लेकर प्रतिनिधिमंडल मिला है। सड़कों की रिपोर्ट लेने के बाद मरम्मत कार्य शुरू किया जाएगा। इस मौके पर जोन सचिव दिनेश शर्मा, चंद्र प्रभा नेगी, खेल चंद नेगी, पंचायत प्रधान शिंगला बिमला शर्मा, डंसा पंचायत प्रधान पदमा, लालसा पंचायत प्रधान रामकुमार शर्मा, चूड़ामणी शर्मा और प्रताप वर्मा सहित कई अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन