{"_id":"5c8a7502bdec221435565cd9","slug":"15525778854-rampur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़कों की खस्ताहालत को लेकर लोगों में रोष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़कों की खस्ताहालत को लेकर लोगों में रोष
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
दलाश (कुल्लू)। वीरवार को आनी-दलाश वाया नगाली कैंची और रुना-जुंडवा वाया चौकी सड़क की खस्ता हालत को लेकर कांग्रेस का एक प्रतिनिधिमंडल एसडीएम आनी चेता सिंह से मिला। पूर्व कांग्रेस प्रत्याशी परस राम की अगुवाई में प्रतिनिधिमंडल ने एसडीएम को मांगों से भरा ज्ञापन सौंपा।
ज्ञापन के माध्यम से प्रतिनिधिमंडल ने क्षेत्र की इन दोनों प्रमुख सड़कों की खस्ता हालत से जनता को पेश आ रही परेशानियों से एसडीएम को अवगत कराया। उन्होंने कहा कि ग्राम पंचायत जाबन, नम्होंग, तलुणा और दलाश की हजारों की आबादी इन सड़कों पर पूरी तरह से निर्भर है। सड़क की दयनीय हालत के चलते ग्रामीण खतरों के साये में सफर करने को मजबूर हैं। बीते चार माह से सड़कों की दुर्दशा के चलते ग्रामीण परेशान हैं, जिससे ग्रामीणों में रोष है।
विज्ञापन
जिला परिषद सदस्य ममता ठाकुर ने कहा है कि इस बारे में 26 फरवरी 2019 को अधिशासी अभियंता लोनिवि निरमंड को भी अवगत करवाया जा चुका है। मरम्मत के लिए बजट का प्रावधान होते हुए भी न तो कलवर्ट डाले गए हैं और न ही पानी की निकासी के लिए कोई उचित प्रबंध किए गए हैं। इससे जगह-जगह सड़कों पर पानी जमा हो रहा है और सड़कें धंस रही हैं। पूर्व प्रत्याशी कांग्रेस पार्टी परस राम ने कहा कि विभाग के इस रवैये से आम जनता काफी परेशान हैं। उन्होंने मांग की है कि जल्द इन सड़कों की स्थिति को सुधरा जाए, वरना ग्रामीणों को मजबूरन सड़कों पर उतरना होगा। इस मौके पर ख्याले राम सहित अन्य मौजूद रहे। एसडीएम आनी चेत सिंह ने कहा कि सड़कों की हालत सुधारने को लेकर लोनिवि के अधिकारियों को उचित दिशा-निर्देश दिए जाएंगे।
विज्ञापन