फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   ठेकेदार के खिलाफ कानूनी कार्रवाही की तैयारी में लोनिवि

ठेकेदार के खिलाफ कानूनी कार्रवाही की तैयारी में लोनिवि

Tue, 12 Mar 2019 09:46 PM IST
Krishan Singh Krishan Singh
Updated Tue, 12 Mar 2019 09:46 PM IST
विज्ञापन
रोहड़ू-रामपुर मार्ग ध्वस्त होने की कगार पर
विज्ञापन

ठेकेदार की लापरवाही के कारण कभी भी बंद हो सकती है सड़क
पार्किंग निर्माण करवा रही नगर परिषद को भी लोनिवि देगा नोटिस
अमर उजाला ब्यूरो
रोहड़ू। रोहड़ू-रामपुर मार्ग पर बाजार के समीप सड़क के गिरने से लोक निर्माण विभाग अब हरकत में आ गया है। ठेकेदार की लापरवाही के कारण लोक निर्माण विभाग की सड़क खतरे की जद में आ गई है। लोनिवि के अधिकारियों ने मौके का निरीक्षण किया। अब बहुमंजिला पार्किंग निर्माण कर रहे ठेकेदार और नगर परिषद के खिलाफ लोनिवि नोटिस निकालने की तैयारी में हैं।
रोहड़ू-रामपुर मार्ग पर बहुमंजिला पार्किंग का निर्माण नगर परिषद कर रहा है। पार्किंग निर्माण का जिम्मा एक स्थानीय ठेकेदार को दिया गया है। ठेकेदार ने पार्किंग निर्माण के लिए अवैज्ञानिक तरीके से भूमि का कटान किया। बढ़े-बढ़े गड्ढे खोदे गए। भूमि कटान के बाद दो वर्ष तक मौके पर कोई भी सुरक्षा दीवार नहीं लगाई। पार्किंग निर्माण का कार्य भी भूमि कटान से आगे नहीं बढ़ सका है। ठेकेदार की लापरवाही के कारण अब रोहड़ू-रामपुर सड़क को खतरा पैदा हो गया है। सड़क पूरी तरह से गिरने के कगार पर है। खतरे में देख लोनिवि ने मामले को गंभीरता से लेते हुए भूमि कटान करने वाले ठेकेदार और नगर परिषद के खिलाफ नोटिस जारी करने की तैयारी की है।
विज्ञापन

वहीं इस संबंध में लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता नरेंद्र नायक ने माना कि पार्किंग निर्माण कर रहे ठेकेदार की लापरवाही के कारण सड़क को खतरा पैदा हो गया है। इस मामले में ठेकेदार और नगर परिषद को नोटिस भेजा जा रहा है। लोनिवि मामले में कानूनी कार्रवाई भी अमल में लाएगा। अगर सड़क ध्वस्त हुई तो इसकी जिम्मेवारी ठेकेदार और नगर परिषद की होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed