फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   20 मार्च तक नहीं मानी मांगें तो होगा आंदोलन

20 मार्च तक नहीं मानी मांगें तो होगा आंदोलन

Fri, 08 Mar 2019 10:10 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 08 Mar 2019 10:10 PM IST
विज्ञापन
20 तक नहीं मानी मांगें तो छेड़ेंगे आंदोलन
विज्ञापन

ठेका मजदूर यूनियन ने रामपुर में निकाली रोष रैली
अमर उजाला ब्यूरो
रामपुर बुशहर। रामपुर नगर परिषद ठेका मजदूर यूनियन संबंधित सीटू के बैनर तले मजदूरों ने मिनी सचिवालय से एमसी ऑफिस तक अपनी मांगों को लेकर रोष रैली निकाली। मजदूरों ने निर्धारित न्यूनतम वेतन न मिलने से सहित अन्य मांगों को लेकर सचिवालय के बाहर अपना विरोध जताया।
रैली को संबोधित करते हुए सीटू जिलाध्यक्ष बिहारी सेवगी और कुलदीप ने कहा है कि रामपुर नगर परिषद में काम कर रहे ठेका मजदूरों का खुले तौर पर शोषण हो रहा है। इन मजदूरों को हिमाचल सरकार द्वारा निर्धारित न्यूनतम वेतन अभी तक नहीं मिल पा रहा है। 7 मजदूरों को तो 2017 में न्यूनतम वेतन से कम वेतन जो दिया था, उसका एरियर अभी तक नहीं दिया है। मजदूरों को 2017 से हिमाचल सरकार द्वारा निर्धारित 210 रुपये ही मिल रहा है, 1 अप्रैल 2018 से वेतन हिमाचल सरकार द्वारा 225 रुपये निर्धारित किया गया है। रामपुर नगर परिषद में काम कर रही महिला मजदूरों को रविवार के अलावा कोई भी छुट्टी नहीं मिलती। शिमला जिले में मजदूरों को मेडिकल की सुविधा मिलनी थी, उससे भी मजदूरों को वंचित रखा गया है। मजदूरों को दस्ताने और मास्क खुद खरीदने पड़ रहे हैं, मजदूरों को कोई मेडिकल चेकअप नहीं करवाया जा रहा है।
विज्ञापन

यूनियन सचिव ललित ने कहा है कि यदि श्रम विभाग और नगर परिषद प्रशासन द्वारा श्रम कानूनों को लागू करने के लिए आना कानी की गई और द्वारा पिछला एरियर 20 मार्च तक नहीं दिया तो 20 मार्च को सीटू के बैनर तले नप और श्रम विभाग के खिलाफ मोर्चा खोला जाएगा। इस मौके पर नेहा, आशु, राहुल, मोहित, मंजू, मानित, सुशीला, रजनी, रजनी, बंधेन सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed