फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   किन्नौर के 40 किसान हुए मुख्यमंत्री खेत संरक्षण योजना से लाभान्वित

किन्नौर के 40 किसान हुए मुख्यमंत्री खेत संरक्षण योजना से लाभान्वित

Wed, 06 Mar 2019 09:58 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 06 Mar 2019 09:58 PM IST
विज्ञापन
किसानों के लिए वरदान बनी सोलर फेंसिंग योजना
विज्ञापन

किसानों ने सोलर फेंसिंग योजना में एक करोड़ 7 लाख की सब्सिडी
किन्नौर के 40 किसान हुए मुख्यमंत्री खेत संरक्षण योजना से लाभान्वित
अमर उजाला ब्यूरो
रिकांगपिओ(किन्नौर)। किन्नौर में मुख्यमंत्री खेत संरक्षण योजना में किसानों के खेतों में हो रही सोलर फेंसिंग किसानों के लिए वरदान साबित हो रही है। किसानों के खेतों में सोलर फेंसिंग होने से जंगली जानवरों, बंदरों से सेब और अन्य नकदी फसलों को होने वाले नुकसान से बचाने में काफी मदद मिल रही है। किसानों की फसलें क्षति से बचने के साथ-साथ उनकी आर्थिकी को मजबूत रखने में भी सोलर फेंसिंग कारगर साबित हो रही है।

दो वर्षों में किन्नौर जिले 40 किसानों ने लगभग 15 हजार मीटर क्षेत्रफल में सोलर फेंसिंग की है। जिले के तीनों ब्लॉकों में सोलर फेंसिंग में किसानों को एक करोड़ सात लाख रुपये का सब्सिडी का लाभ हासिल हुआ है। वर्ष 2016-17 में 15 किसानों ने 37,98,247 रुपये, 2017-18 में 25 किसानों ने 69,02,739 रुपये से सोलर फेंसिंग कर किन्नौर के कृषि विभाग से एक करोड़ सात लाख रुपये की सब्सिडी प्राप्त की है। कल्पा ब्लॉक से 33 किसानों, पूह ब्लॉक से 4 और निचार ब्लॉक से 3 किसानों ने सोलर फेंसिंग योजना के तहत लाभ प्राप्त किया है। सोलर फेंसिंग से किसानों की नकदी फसलों और सेब के बगीचे को पूरी तरह से जंगली जानवरों और बंदरों से बचाया जा रहा है। सरकार ने वर्ष 2017 से सोलर फेंसिंग लगाने वाले किसान को 80 प्रतिशत सब्सिडी देना शुरू किया है। वहीं यदि तीन से पांच किसान मिलकर कम्यूनिटी बेस पर सोलर फेंसिंग करते हैं तो उन्हें 85 प्रतिशत सब्सिडी मिलती है। सोलर फेंसिंग का लाभ उठा रहे किसान जगत सिंह नेगी, कल्पा, खजान सिंह नेंगी, विजेंद्र सिंह, चंदर नेगी, उरगें चरिंग, लक्ष्मण देवी, चंदर सिंह नेगी और परमजीत नेगी का कहना है कि उन्होंने 12 बीघा सेब के बगीचे पर सोलर फेंसिंग की 9 तारें लगाई हैं। इससे किसानों को फसलें बचाने के काफी मदद मिल रही है। उधर, जिला कृषि अधिकारी अशोक राणा ने कहा कि वर्ष 2019-20 के लिए 75 लाख रुपये की सब्सिडी का सरकार की ओर से आवंटन किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed