फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   फाग मेले में निभाई गई बर्फ के गोले मारकर देवता का अभिनंदन करने की रस्म

बर्फ के गोले मारकर देवता का किया अभिनंदन

Sun, 17 Feb 2019 11:50 AM IST
Arvind Thakur अरविन्द ठाकुर
Updated Sun, 17 Feb 2019 11:50 AM IST
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

रोहडू। छौहारा विकास खंड के सबसे दुर्गम गांव जांगलिख में फाग मेला शनिवार को आरंभ हो गया है। मेले में शनिवार को बर्फ के गोले मारकर देवता के अभिनंदन करने की मुख्य रस्म निभाई गई। इस अनूठे फाग मेले को देखने भारी संख्या में लोग उपस्थित रहे। मेले का समापन सोमवार को होगा। बसंत ऋतु के आगमन पर मनाया जाने वाला अनूठा फाग मेला शनिवार को आरंभ हुआ।
मेले के पहले दिन विशेष रूप से बैतियानी गांव के लोगों ने मंदिर में बर्फ के गोले मारकर देवता का अभिनंदन किया। बैतियानी गांव के लोगों ने पारंपरिक वेशभूषा पहनकर मेले में शिरकत की और इस मुख्य रस्म को पूरा किया। दिन भर स्थानीय लोग पारंपरिक वाद्य यंत्रों की धुनों पर थिरकते रहे। मेहमानों की खातिरदारी पारंपरिक एवं अनूठे व्यंजनों से जमकर की गई। तीन दिनों तक गांव में मेहमान नवाजी का दौर चलेगा। जांगलिख के साथ साथ गोक्सवाड़ी, तांगणू, पेखा व दिऊदी गांव में भी पारंपरिक फाग मेला धूम धाम से मनाया गया।
विज्ञापन

देवता साहिब जाख जांगलिख के मोतमीन रोशन लाल ने बताया कि फाग मेला कई सदियों से उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। शनिवार को मेले की मुख्य रस्म निभाई गई। जिसे देखने के लिए भारी संख्या में लोग गांव में मौजूद रहे। देवता जाख के आह्वान पर आयोजित फाग मेला सोमवार को संपन्न होगा। पारंपरिक रुप से मेले का आयोजन देवता के निर्देशानुसार किया जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed